Teacher Suicide : बीजापुर में शिक्षक की मौत से तनाव, विधायक धरने पर पहुंचे
Teacher Suicide : बीजापुर में वरिष्ठ शिक्षक और प्रधानाध्यापक राजू पुजारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए। इसी बीच बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी धरना स्थल पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Teacher Suicide : सुसाइड नोट में प्रताड़ना का जिक्र, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
Teacher Suicide : पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक प्रताड़ना और कुछ लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के अनुसार, मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
read more : Kharge Modi Controversy : चुनावी खींचतान,बयान पर घमासान ,खड़गे ने मोदी को सुनाई, फिर दी सफाई

