बीजेपी से ही होगा महाराष्ट्र का सीएम, शिंदे-पवार गुट ने मांगे बड़े मंत्रालय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
What sacrifices will BJP make in exchange for CM post in Maharashtra What power share formula did Shinde and Ajit agree on

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित हुए थे। जिनमें महायुति ने प्रचंड बहुमत हासिल की थी। बीजेपी के सबसे ज़्यादा 132 विधायक चुने गए शिवसेना 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की जेएसएस को 2 और आरएलजेपी को एक सीट मिली है। अब नई सरकार के पावर शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई।

जिसमें देवेंद्र फडणवीस को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। मुंबई में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने विधायकों से बातचीत की जिसके बाद नए नेता सदन का ऐलान किया गया। इसके साथ ही मंत्रालयों के बंटवारे को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है। महायुति में शामिल बीजेपी शिवसेना और एनसीपी कोटे में किसके कितने मंत्री होंगे इसे लेकर तीनों दलों के अलग-अलग दावे सामने आए है।

महाराष्ट्र की नई सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में होगा। सीएम औऱ दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे बाद में तीनों पार्टियों के बीच मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्श नेताओं की मौजूदगी रहेगी। माना जा रहा है कि, बीजेपी कोटे में सीएम होगा और शिवसेना एनसीपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाए जायेंगे।

बड़े पोर्टफोलियों पर सबकी नज़र

माना जा रहा है कि, अजित पवार की निगाह एक बार फिर बड़े पोर्टफोलियों पर है, जब 2023 में वे महायुति के हिस्सा बने थे तो अपनी पार्टी के 9 विधायकों को मंत्री बनाया था और कृशि वित्त समेत कई विभाग बीजेपी और शिवसेना से छीन लिए थे। अजित पवार एक बार फिर वही बड़े विभाग अपने पास रखना चाहते है और इसके लिए वो पूरा जोर लगा रहे है।

आज ही पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा और पंकजा मुंडे ने फडणवीस के नाम का समर्थन किया। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम फाइनल हो गया है। महायुति के विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण कल यानी 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। इसमें मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। इनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे या नहीं लेंगे, यह स्पष्ट नहीं है।

Chhattisgarh News : CM विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर-रायगढ़ दौरे पर, धमतरी हादसे पर जताया शोक

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh Political Controversy: असम-बंगाल जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज

Chhattisgarh Political Controversy: “पहले छत्तीसगढ़ संभालें, फिर बाहर की जिम्मेदारी लें” –

Illegal Sand Mining: चारामा के रेत खदानों में एनजीटी नियमों की अनदेखी

Illegal Sand Mining: महानदी से मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत उत्खनन

Jalaun जालौन में हाईवे पर भीषण तांडव: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर

Nawada नवादा को गंगाजल की सौगात: सीएम नीतीश ने ‘गंगा उद्वह योजना’ के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा

Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े

Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की शहादत और प्यार के दिन की कहानी

Story of Valentine’s Day: भारत समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

Birthday Celebration: धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बना वसु श्रीवास्तव 14वां जन्मदिन

Birthday Celebration: वसु श्रीवास्तव का 14वां जन्मदिन बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक