समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से रहना होगा सावधान : सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
We have to be cautious of elements that break society and the nation: CM Yogi

अयोध्या, 20 अक्टूबर : सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने संतों के साथ बैठक की। चर्चा के पश्चात सीएम योगी ने संतों के साथ अल्पाहार ग्रहण किया। सीएम ने संतों का सम्मान भी किया। इसके बाद कारसेवकपुरम की गौशाला में गायों को गुड़, चना और केला खिलाया। कारसेवकपुरम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया।

समाज के हर तबके को जोड़ना होगा
सीएम योगी ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई उपलब्धि हमारे सामने आ जाती है तो हम निश्चिंत होकर सोते हैं, तभी हमारे साथ धोखा होता है। यह समय सोने का नहीं है। उन्होंने समाज को चेताते हुए कहा कि समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान और अब जब अयोध्या में श्री रामलला विराजमान हैं, तब हमारा दायित्व और अधिक बढ़ गया है। हमें समाज के एक-एक तबके को जोड़ना होगा।

अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को भी गले लगाकर खुशी के साथ जोड़ें
सीएम योगी ने कहा कि त्योहार का उत्साह तभी सार्थक होता है, जब समाज के हर तबके को अपनी खुशी में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा, त्योहार का उत्साह तभी है, जब हम अपनी खुशी के साथ समाज के हर तबके को और अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को गले लगाकर खुशी के साथ जोड़ सकें। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी दर्शन के उपरांत जब वे आगे बढ़े तो उन्हें अयोध्या धाम की स्वच्छता के नए मानक गढ़ने वालों के बीच पहुंचने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बाद वे उन लोगों की बस्ती में पहुंचे, जो जीवन भर लोगों को नदी पार करवाते हैं।सीएम योगी बोले, निषाद बस्ती में जाकर मुझे मिष्ठान वितरण का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम ने भी तो यही किया था। उन्होंने निषाद राज को गले लगाया था, शबरी के जूठे बेर खाकर कृतज्ञता ज्ञापित की थी। भगवान राम का इंतजार कर रही शबरी प्रभु का दर्शन करके अभिभूत थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आज हम समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे तो रामराज्य को आने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। यह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना और रामराज्य की अवधारणा को साकार करेगा।

संत समाज से दीपावली पर आशीर्वाद देने का आग्रह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित संत समाज से दीपावली पर
विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा, जहां अभाव है, वहां अपने आशीर्वाद से इस कमी को पूरा करिए। दीपावली का मिष्ठान वहां तक पहुंचाने में योगदान जरूर दें। सीएम योगी ने पूरे प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं दीं और कहा कि दीपावली का पर्व केवल घरों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसकी रोशनी पहुंचे।

संतों व पदाधिकारियों का जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी ने श्री राम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय, वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नायक, गोपाल जी सहित सभी वरिष्ठ प्रचारकों और स्वयंसेवकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा, पूज्य संतों का एक बार फिर अभिनंदन करता हूं। जय जय श्री राम।


150 सफाई कर्मचारियों और 50 नाविकों को सम्मानित किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क के हेलीपैड के पास नगर निगम के 150 सफाई कर्मचारियों और 50 नाविकों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों और नाविकों के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बधाई और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अनूपपुर में RSS पर टिप्पणी विवाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के खिलाफ FIR दर्ज

रिपोर्ट- पुनीत कुमार सेन, एडिट- विजय नंदन अनूपपुर: जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक

प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

प्रतापगढ़। जिले में पुलिस कप्तान दीपक भूकर के नेतृत्व में अपराधियों के

तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, ग्रामीणों ने लगाया जाम

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित रामनगर गांव के सामने

जालौन में शराब पार्टी के दौरान वर्चस्व की लड़ाई, एक पुलिसकर्मी समेत 5 घायल

जालौन। जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र में दिवाली की रात शराब पार्टी

जालौन में दिवाली पर दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में नहाते समय डूबा युवक

जालौन। दिवाली के दिन जहां पूरे जिले में खुशियों का माहौल था,

पीलीभीत में वनकर्मियों पर युवक को बंधक बनाकर बर्बरता करने का आरोप

पीलीभीत। जिले में वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव में मनाई दीपावली

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर

दिवाली पर एक कॉल पर मिलेगी 108 एंबुलेंस सेवा, 24 घंटे रहेंगी तैयार

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश में मरीजों की सुविधा के लिए

सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा 3.5 करोड़ मूल्य का अवैध कफ सिरप, तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- प्रवीण पटेल, एडिट- विजय नंदन सोनभद्र: थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और

राजद ने जारी की उम्मीदवारों की सूची: भागलपुर की 7 में से 4 सीटें RJD के नाम

by: vijay nandan पटना: लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय

खैरागढ़: फर्जी फोन पे एप से पेट्रोल पंपों में ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: लक्की भोंडेकर, एडिट- विजय नंदन खैरागढ़ जिले के ठाना ठेलकाडीह पुलिस

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की

अनूपपुर में RSS पर टिप्पणी विवाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के खिलाफ FIR दर्ज

रिपोर्ट- पुनीत कुमार सेन, एडिट- विजय नंदन अनूपपुर: जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर प्रदेवासियों को दी बधाई और मंगलकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर-हर गौशाला-हर गाँव गोवर्धन पूजा करने का किया आहवान

राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम रवीन्द्र भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.

दीप जलें, खुशियां बरसें, आपकी राशि क्या कहे, जानिए

स्वदेश परिवार की तरफ से आप सभी पाठकों को दिवाली की अंनत

नायब सैनी सरकार ने किसानों की दीपावली की बढाई मिठास, गन्ने के समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी

सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि- मुख्यमंत्री रिपोर्ट- कपूर साहिब चंडीगढ़, 19

प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए कर रही है लगातार कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के

CM डॉ. यादव ने पूर्व सीएम स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन

विधानसभा में श्री सेठी के चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित मुख्यमंत्री डॉ.

शाबाश सिंगरौली पुलिस ! लोगों को दिया दिवाली का तोहफा: ₹68 लाख के मोबाइल लौटाए

मोबाइल सिर्फ गैजेट्स नहीं 'जिगर का टुकड़ा' बन गया है, कैसे जानिए

गोवर्धन पर्वः प्रकृति से सह-अस्तित्व और समग्र विकास का उत्सव

आप सभी को दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव की शुभकामनाएं और