By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Water Conservation : जल है तो कल है, के संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : गोविंद सिंह राजपूत
मध्य प्रदेश

Water Conservation : जल है तो कल है, के संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : गोविंद सिंह राजपूत

Swadesh News
Last updated: June 30, 2026 9:35 pm
By Swadesh News
Share
4 Min Read
जल है तो कल है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं: गोविंद सिंह राजपूत
जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
SHARE

Water Conservation : खाद्य मंत्री बोले, जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है

Water Conservation : भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मंगलवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरैया में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक जनआंदोलन है। सागर जिले में तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण, साफ-सफाई, गहरीकरण, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण तथा जनजागरूकता जैसे कार्य बड़े पैमाने पर किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

Contents
Water Conservation : खाद्य मंत्री बोले, जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प हैWater Conservation : एक दिन के लिए सीमित न रहे अभियानWater Conservation : एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील
Water Conservation

इस अवसर पर उन्होंने सागर जिले में अभियान के अंतर्गत निर्धारित 34,703 लक्ष्यों के विरुद्ध 90,685 गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन कर 261 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि लक्ष्य से 261 प्रतिशत अधिक उपलब्धि प्राप्त करना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ, नगर परिषद एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह अभियान एक जनआंदोलन का स्वरूप ले सका है।

Water Conservation : एक दिन के लिए सीमित न रहे अभियान

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जल संरक्षण का कार्य किसी एक दिन या एक अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को अपने घर, खेत, गांव और शहर में जल की प्रत्येक बूंद का सम्मान करते हुए वर्षा जल संचयन अपनाना, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना तथा जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि जल है तो कल है के संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और जल संरक्षण को निरंतर जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाते रहें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल संसाधन सुरक्षित रह सकें।

Water Conservation : एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील

पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाना काफी नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को जीवित रखना भी जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर व्यक्ति से एक पेड़ माँ के नाम अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश वाचन किया।

Water Conservation : क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्र के विकास के कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें निटर्री से अगरा मार्ग के लिए 4 करोड़ की लागत से सड़क मंजूर की गई है, जिससे अब लंबे रास्ते और घूमकर जाने की मजबूरी खत्म होगी।, शासकीय हाई स्कूल के लिए 20 लाख की राशि और स्कूल भवन मरम्मत के लिए 5 लाख स्वीकृत किए गए हैं। गाँव में शादियों और मांगलिक कार्यों के लिए 25 लाख की लागत से मंगल भवन के निर्माण की घोषणा की गई।

ये भी जानिए Indus Waters Treaty Pakistan Threat : पाकिस्तान की गीदड़भभकी, भारत की मजबूत रणनीति

TAGGED:Hindi NewsTODAY NEWSएक पेड़ मां के नामगोविंद सिंह राजपूतजल गंगा संवर्धन अभियानजल संरक्षण अभियानजल स्रोत संरक्षणजल है तो कल हैतालाब और बावड़ी संरक्षणमध्य प्रदेश जल गंगा अभियानमुख्यमंत्री मोहन यादव संदेशवर्षा जल संचयनसागर जिला जल संरक्षणसुरखी विधानसभा
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Indore Abu Dhabi Direct Flight : खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश

Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?