Isa Ahmad
Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन और मथुरा में जगद्गुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज के पावन आगमन पर संत समाज, आचार्यगण और हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच महाराज जी का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा धाम आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा।

Vrindavan Spiritual Event: फूलों की होली और भंडारे से भक्तिमय हुआ वातावरण
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। “हर-हर महादेव” और “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। पुष्प वर्षा के बीच भक्तगण उत्साह और आनंद में झूमते नजर आए।
इस अवसर पर मिष्ठान वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित जनसमूह ने इसे एक दिव्य और ऐतिहासिक आयोजन बताया।
Vrindavan Spiritual Event: संत समाज का आह्वान- संस्कार, संयम और राष्ट्र समर्पण
अपने आशीर्वचन में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने समाज में बढ़ते वैचारिक संघर्ष, नशे के प्रसार और पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागृत हो रहा है और उसे सही दिशा देना संत समाज का परम दायित्व है। समाज से भेदभाव समाप्त हो, नशा उन्मूलन का व्यापक अभियान चले, गौ रक्षा हेतु सशक्त केंद्रीय कानून बने और भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो- यही समय की पुकार है।
READ ALSO: Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान
कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और आशीर्वचन के साथ हुआ। उपस्थित संत समाज और भक्तों ने इस Vrindavan Spiritual Event को प्रेरणादायी और ऐतिहासिक बताया।





