उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स दिल्ली में भर्ती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार तड़के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद रात करीब 2:00 बजे एम्स लाया गया था। फिलहाल उनकी पूरी तरह से जांच की जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।

देश के 14वें उपराष्ट्रपति

जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने 11 अगस्त 2022 को इस पद की शपथ ली थी। उनका जन्म 18 जुलाई 1951 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के कालीबंगा में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने अपनी पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय से की और कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद वकालत में भी सक्रिय भूमिका निभाई। राजनीति के साथ-साथ वे समाज सेवा में भी जुड़े रहे हैं और संसद सदस्य के रूप में भी देश की सेवा कर चुके हैं।

जगदीप धनखड़ का राजनीतिक सफर

अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में अहम भूमिकाएं निभाईं। 1989 से 1991 तक वे जनता दल के सांसद के रूप में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

1991 में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर अजमेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 1993 से 1998 तक वे राजस्थान की किशनगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रहे। 1998 में उन्होंने फिर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे।

2003 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की और 2008 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2016 में उन्हें बीजेपी के कानूनी और विधायी मामलों के विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

20 जुलाई 2019 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया, जहां उन्होंने 30 जुलाई 2019 को राजभवन, कोलकाता में शपथ ली। इसके बाद, 2022 में वे देश के उपराष्ट्रपति चुने गए।

फिलहाल, एम्स में डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है।

$150M की क्रिप्टो चोरी: LastPass कैसे बना कमजोर कड़ी?..यह भी पढ़े

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई

Ganj Basoda: ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन सक्रिय: अफवाहों पर विराम लगाने के लिए एसडीएम ने की बैठक

रिपोर्टर- अभिषेक तिवारी Ganj Basoda शुक्रवार को तहसील कार्यालय में प्रशासन और

Madhya Pradesh: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश- CM डॉ. यादव

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने

Airport Passenger Experience: रायपुर एयरपोर्ट पर नई पहल, अब यात्रियों को मिलेगा IPL मैचों का लाइव मजा

Airport Passenger Experience: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में लगे बड़े स्क्रीन, टर्मिनल में

IPL 2026 का आगाज आज से, जानें पूरा शेड्यूल और मैच टाइम्स

IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के बाकी बचे

India US talks: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर सार्थक बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

India US talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के