Uttarkashi: चार धाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में जिला प्रशासन, डीएम ने किया यमुनोत्री मार्ग का निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttarkashi

Report by: Vinit Kanswal, Edit by: Priyanshi Soni

Uttarkashi: विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम यात्रा से जुड़े प्रमुख मार्गों, पड़ावों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्ग, सड़क सुरक्षा, यात्री सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवासीय व्यवस्था और आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी कर ली जाएं।

Uttarkashi: यात्रा रूट पर निर्बाध सेवाओं के निर्देश

Uttarkashi

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएच, लोनिवि, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

Uttarkashi: पैदल मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

डीएम प्रशांत आर्य ने पैदल मार्ग पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही घोड़े-खच्चरों के लिए गर्म पानी और पड़ाव स्थलों पर स्वच्छता की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षात्मक कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Uttarkashi: स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत तैयारी के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्गों और प्रमुख पड़ावों पर मेडिकल राहत पोस्ट, एंबुलेंस, आवश्यक दवाइयां और पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत इलाज मिल सके।

विद्युत और सड़क व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को स्यानाचट्टी, रानाचट्टी, हनुमान चट्टी, जानकीचट्टी और मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट्स, पोल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Uttarkashi: अवैध अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

पालीगाड़ बाजार में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए चल रहे सीसी कार्य को मार्च से पहले पूरा करने का आदेश दिया गया। साथ ही अधिशासी अभियंता एनएच को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

भूस्खलन जोन में काम तेज करने के आदेश

डीएम ने औजरी पुल के मरम्मत कार्य से पहले वैकल्पिक पैच मार्ग तैयार रखने को कहा ताकि आवागमन बाधित न हो। इसके अलावा डाबरकोट भूस्खलन जोन सहित अन्य क्षेत्रों में भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्यों में तेजी लाने और डंपिंग जोन को व्यवस्थित तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिए ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Read also: Ambala: कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल, रोटरी क्लब सेंट्रल ने किया कंबल वितरण

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी