उत्तरकाशी: आपदा में फंसी महिला ने CM धामी को फाड़ी साड़ी से बांधी राखी, बोलीं – “मेरे लिए आप भगवान श्रीकृष्ण हैं”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तरकाशी (धराली) उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बीच एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब लगातार तीसरे दिन आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी एक महिला ने उन्हें अपनी साड़ी का किनारा फाड़कर राखी बांधी। यह दृश्य आपदा के मलबे के बीच मानवीय संवेदना और भाईचारे की मिसाल बन गया।


राखी में छुपा था भरोसा, स्नेह और सम्मान

अहमदाबाद के ईशनपुर की निवासी धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं। 5 अगस्त को अचानक आई आपदा ने उनका रास्ता बंद कर दिया और वे धराली में अपने परिवार के साथ फंस गईं। मलबा, जलप्रवाह और तबाही के बीच किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा। डर और असहायता के उस माहौल में मुख्यमंत्री धामी की निगरानी में राहत और बचाव कार्य शुरू हुए।

रेस्क्यू टीमों ने बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में धनगौरी और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। तीन दिन तक वहीं ठहर कर मुख्यमंत्री खुद हालात पर नजर रख रहे थे और लोगों की हर संभव मदद कर रहे थे।


“मेरे लिए मुख्यमंत्री धामी, भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं”

शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर धराली के निरीक्षण पर पहुंचे, तो धनगौरी अपने आंसुओं को रोक न सकीं। उन्होंने भावुक होकर अपनी साड़ी का एक किनारा फाड़ा और उसे राखी के रूप में सीएम धामी की कलाई पर बांधते हुए कहा –

“आपने हमें मौत के मुंह से बाहर निकाला। हमारे लिए आप भगवान श्रीकृष्ण की तरह हैं, जिन्होंने द्रौपदी की लाज बचाई थी। आपने हमें भाई की तरह सुरक्षा दी है।”

मुख्यमंत्री ने भी महिला का हाथ पकड़कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वे एक भाई की तरह हमेशा आपदा पीड़ित बहनों के साथ खड़े रहेंगे और हर ज़रूरत में मदद करेंगे।


एक मार्मिक दृश्य, जिसने सबको छू लिया

धराली की त्रासदी के बीच उपजे इस मानवीय क्षण ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। राखी के रूप में बंधा साड़ी का टुकड़ा, केवल एक रेशमी धागा नहीं था, बल्कि उसमें कृतज्ञता, अपनत्व और भाईचारे का भाव बुना हुआ था।

इस दृश्य ने साबित कर दिया कि विपत्ति चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, संवेदनशील नेतृत्व और जनसरोकार की भावना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना