उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की नई फिल्म वनवास का हुआ एलान, जानिए कब होगी रिलीज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vanvaas

‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी हिट फिल्मों के बाद अनिल शर्मा एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वह अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर के साथ एक मूवी बना रहे हैं। अब उसकी रिलीज डेट सामने आई गई है। वह कब और कहां रिलीज होगी, आइए जानते हैं।

अनिल शर्मा की नई फिल्म का नाम ‘वनवास’ है। जिसकी शूटिंग के दौरान एक थप्पड़ कांड भी हुआ था, जिसने ‘वेलकम’ एक्टर नाना पाटेकर को विवादों में लाकर खड़ा कर दिया था। ये फिल्म जी स्टूडियो के बैनर तले बनी है और 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिसमस के मौके पर अनिल शर्मा इसे लेकर आ रहे हैं और अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को साबित करने के दूसरा मौका दे रहे हैं।

‘वनवास’ फिल्म की रिलीज डेट
बात करें इस मूवी की कहानी की जो कि बेहद दिलचस्प होने वाली है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। फिल्म में दिखाया जाएगा की कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं। सामने आए पोस्टर में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा नशे की हालत में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनिल शर्मा के बेटे के हाथ में शराब की बोतल है तो दिग्गज एक्टर ने एक हाथ में स्लिंग बैग और एक में एक कटोरा पकड़ रखा है। साथ ही टाइटल के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘अपने ही देते हैं, अपने को वनवास।’

‘गदर 2’ की सिमरत कौर भी दिखाई देंगी
इस फिल्म में ‘गदर 2’ में मुस्कान का रोल निभा चुकीं सिमरत कौर भी देखने को मिलेंगी। जिन्होंने कमेंट में लिखा भी है, ‘आपकी प्यारी मुस्कान आ रही है इस बार अलग अंदाज के साथ। मिलते हैं 20 दिसंबर को।’ इसके बाद फैंस उनके होने से बेहद एक्साइटेड हो गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. जांजगीर-चांपा में धर्मांतरण के आरोप

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में पटाखा दुकान

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा