अखिलेश यादव के गौशाला की ‘दुर्गंध वाले बयान पर हंगामा, गौसेवकों ने कहा इलाज कराएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uproar over Akhilesh Yadav's 'stench and cowshed' statement

बीजेपी ने कहा हिंदुत्व पर हमला, गौ माता पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण

by: vijay nandan

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान विवादों में घिर गया है। कन्नौज में उन्होंने कहा था कि भाजपा को दुर्गंध पसंद है, इसलिए वे गौशालाएं बनवा रहे हैं। इस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रवि किशन से लेकर दिनेश शर्मा तक कई बड़े नेताओं ने अखिलेश को आड़े हाथों लिया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गौशाला और दुर्गंध से जुड़े बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे सनातन धर्म के खिलाफ बताते हुए अखिलेश पर हमला बोला है। एक भाजपा सांसद ने कहा, “गाय हमारी माता है और उनका गोबर भी उतना ही पवित्र है। इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है।” वहीं, एक अन्य राज्यसभा सांसद ने तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश को गौशाला में सनातन की आस्था देखनी चाहिए, न कि दुर्गंध और सुगंध की खोज करनी चाहिए।”

अखिलेश ने क्या कहा था?

कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा था, “भाजपा को दुर्गंध अच्छी लगती है, इसलिए वे गौशालाएं बनवा रहे हैं। हम सुगंध के पक्षधर थे, इसलिए इत्र पार्क बनाया। सरकार सांड पकड़ रही है या नहीं, यह तो वही जाने, लेकिन इसके लिए जो पैसा आ रहा है, उसे भी ये हड़प रहे हैं।”

भाजपा का पलटवार

एक भाजपा नेता ने अखिलेश के बयान को सनातन विरोधी करार देते हुए कहा, “ये लोग बार-बार सनातन के खिलाफ बोलते हैं। अखिलेश का कहना कि भाजपा दुर्गंध पसंद करती है और इसलिए गौशाला बनाती है, यह साफ दिखाता है कि इन्हें सनातन से कोई लगाव नहीं। जो भारत में रहकर सनातन का अपमान करता है, उसे यहां की राजनीति छोड़ देनी चाहिए। यह देश ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।”

दूसरे नेता ने आगे कहा, “इत्र पार्क के नाम पर घोटाला भी हो चुका है। गौशाला में दुर्गंध-सुगंध ढूंढने की बजाय वहां सनातन की आस्था को समझें। गाय माता हैं और मां पर कोई टिप्पणी नहीं की जाती।”

विवाद के पीछे की कहानी

अखिलेश के इस बयान से पहले भी उनकी और भाजपा नेताओं की तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। भाजपा इसे सनातन संस्कृति पर हमले के रूप में पेश कर रही है, वहीं सपा इसे अपनी नीतियों और भाजपा की कथित नाकामियों को उजागर करने का मौका मान रही है।

ये भी पढ़िए: लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण दौर’, राहुल गांधी के दावे पर संजय राउत का लोकसभा अध्यक्ष पर हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को