UP News: पिता के सामने यूट्यूबर बेटे का अपहरण, मांगी गई 50 लाख की फिरौती, यूपी पुलिस ने किडनैपर के चंगुल से ऐसे छुड़ाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां गेमिंग ऐप के जरिए सट्टे में हारी रकम वापस पाने के लिए बदमाशों ने यूट्यूबर प्रवीण को विजय नगर से अगवा कर लिया। अपहरण के दौरान यूट्यूबर अपने पिता को अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान 6 हथियारबंद बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने स्मार्ट वॉच की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को घेर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

कहां का रहने वाला है यूट्यूबर?

गाजियाबाद के थाना विजय नगर सेक्टर 9 के इंडस्ट्रियल एरिया इलाके से हथियारबंद बदमाशों द्वारा फॉर्च्यूनर में सवार यूट्यूबर और गेमर का अपहरण करने का मामला सामने आया। इसके बाद परिजन हरकत में आए और पुलिस को सूचना दी। बदमाश पुलिस की घेराबंदी में यूट्यूबर और फॉर्च्यूनर गाड़ी को मथुरा के पास रिफाइनरी के जंगलों में छोड़कर फरार हो गए।

नोएडा चिपयाना गांव का रहने वाला प्रवीण यूट्यूबर और गेमिंग एप के प्रमोशन का काम करता है। कल वह अपने पिता के अस्पताल से छुट्टी करने के लिए सेंट्रल एरिया से निकल रहा था तभी पीछे से आ रही एक स्पोर्ट्स कर ने फॉर्च्यूनर में टक्कर मार दी। जिसके बाद इकोस्पोर्ट से उतरे हथियारबंद बदमाशों ने यूट्यूबर का अपहरण कर लिया।

पुलिस को सही समय पर मिली सूचना

डायल 112 पर सूचना दिए जाने पर पुलिस हरकत में आई और सूचना के अनुसार वाहन की लोकेशन का पीछा करना शुरू कर दिया। युवक के पास एप्पल का मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच थी। जिससे उसकी लोकेशन लगातार उसके परिजनों तक पहुंच रही थी, जिसके चलते पुलिस लगातार अपहरणकर्ताओं का पीछा कर रही थी। पुलिस टीम ने पीछा कर मथुरा के पास बदमाश प्रवीण को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया।

बड़ा हादसा टला

समय पर सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हरकत में आई और एक बड़ी घटना टल गई क्योंकि अपहरणकर्ता युवक को लगातार पीटते हुए गाजियाबाद से मथुरा ले जा रहे थे और जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं अपहरणकर्ताओं ने अपनी साजिश में मथुरा के कुछ अपराधियों को भी शामिल किया था, जिसे अंजाम देने के लिए वे एक दिन पहले ही गाजियाबाद पहुंच गए थे और उसके बाद उन्होंने यूट्यूबर और गेमर प्रवीण का पीछा किया और उसे अगवा कर मथुरा ले गए।

Nainital: आलूखेत जंगल में भीषण आग, अलर्ट पर SDRF और वन विभाग

Report by: Bhuvan Singh Nainital जिले के आलूखेत क्षेत्र में जंगल में

Bakloh:शहीद जवान को नम आंखों से विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Report by: Sandeep Chaudhary Bakloh: हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित बकलोह सैन्य

Water Crisis: रायपुर में गहराया जल संकट, जोन-3 कार्यालय का घेराव, सड़कों पर उतरे लोग

Water Crisis: मटका लेकर प्रदर्शन, कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत

Middle East संकट के बीच NSA अजीत डोभाल का सऊदी दौरा, क्षेत्रीय हालात और रिश्तों पर की अहम चर्चा

Middle East: मध्य-पूर्व में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारत ने कूटनीतिक

Road Accident: कोरिया में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई- 2 युवकों की मौत, 4 घायल

Road Accident: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर

Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरानी कार्गो शिप किया जब्त, वीडियो जारी

Hormuz Strait: अरब सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हालात एक बार