भोपाल: चोरी का अनोखा मामला, 35 कबूतर ले उड़े चोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unique method of theft: Thieves flew away with a pigeon

एमपी की राजधानी भोपाल में पुराने शहर में स्थित गौतम नगर इलाके में चोरी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहॉ अज्ञात चोर आधी रात को चोरो ने दो मंजिल मकान पर धावा बोला। चोर मकान की छत पर चढ़े लेकिन कीमती माल नहीं बल्कि छत पर पाले गये 35 कबूतरों को पिंजरे में भरकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी के अनुसार गौतम नगर थाना इलाके में रहने वाले जुनैद मोहम्मद कुरैशी (22) ने थाने मे शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है, और बेरसिया रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। जुनेद को बचपन से कबूतर पालने का शौक है। शौक के चलते उसने अपने घर की छत पर कबूतरों को पाल रखा है, और उन्हें अलग-अलग रखने के सारे इतेंजाम भी कर रखे है। वह शहर में होने वाले कबूतरो की उड़ान प्रतियोगिता में भी अपने कबूतरो को उतार कर भाग लेते है। 4 जून 2023 को एक टूर्नामेंट में उसके कबूतर ने लगातार 11 घंटे 50 मिनट तक उड़ान भरकर पहले स्थान पाते हुए इनाम दिलाया था। इसके बाद से कबूतर पालने वाले शौकीनो के बीच उनका काफी नाम हो गया था। इन दिनो तेज सर्दी के कारण वह रात को भी कबूतरो की देखभाल के लिये छत पर जाते रहते थे। उन्होनें पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले रात करीब ढाई बजे वह कबूतरों को देखने छत पर गये थे। वहॉ दाना-पानी रखने के साथ ही उसने अपने कबूतरो को वीडियो भी बनाया बाद में पिंजरे पर कंबल डालकर वह वापस नीचे आकर कमरे में सो गया। अगली सुबह करीब 7 बजे जब जुनेद छत पर पहुंचा तो देखा कि उसके 35 कबूतर गायब थे, साथ ही वहां रखा एक पिंजरा भी चोरी हो गया था। चोरी गए कबूतरों में 33 सफेद रंग के जबकि दो काले रंग के कबूतर शामिल है। उसने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद उसने अपने स्तर पर कबूतरो को खोजने का प्रयास करते हुए शहर के जहांगीराबाद में मुर्गी बाजार और भोपाल टॉकीज पर लगने वाले पक्षियों के बाजार सहित अन्य इलाको के पक्षी बाजारों में जाकर कबूतरों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। वहीं जॉच के बाद गौतम नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फरियादी के मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले है, जिनके आधार पर संदेहियो की तलाश की जा रही है।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में