केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला सम्मेलन में दिखाई सख्ती, पुरुषों से खाली कराया मंच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पिछोर,शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ने आज पिछोर में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। यह सम्मेलन नारी शक्ति के सम्मान और उनके उत्थान को समर्पित रहा, जिसकी शुरुआत में ही मंत्री ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी पुरुष जनप्रतिनिधियों और सदस्यों से अनुरोध किया कि वे नीचे उतर जाएं ताकि मंच पर केवल महिलाएं ही रहें, जिससे नारी शक्ति का वास्तविक वर्चस्व स्थापित हो सके।

राजमाता को नमन कर लिया नारी शक्ति का उत्थान
सिंधिया ने अपनी दादी अम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 106वीं जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि राजमाता ने नारी सशक्तिकरण का झंडा उठाकर देशव्यापी आंदोलन चलाया था। उन्होंने बताया कि राजमाता ने 1965 में महल की 60 एकड़ ज़मीन दान में देकर ग्वालियर में सिंधिया कन्या विद्यालय की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि उनकी दादी अम्मा में सरस्वती का ज्ञान, माँ दुर्गा के न्याय की शक्ति और माँ लक्ष्मी का प्रेम था, क्योंकि नारी तो हमारी देवियों का ही रूप है। उन्होंने कहा कि आज ‘नारी शक्ति’ माँ भारती के लिए एक प्रबल पंक्ति के रूप में चल पड़ी है। उन्होंने हंसमुखी, रामदेवी और मुन्नीबाई जैसे स्थानीय उदाहरण दिए, इसके अलावा उन्होंने क्रांति देवी की भी बात की जिन्होंने 329 समूहों की कमान संभालकर ₹1000 के छोटे निवेश से लाखों की कमाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ़ ज़िले की नहीं, आप भारत की कहानी हैं, यह उसी सफ़र की कहानी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा रहे हैं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर साधा करारा निशाना
सिंधिया ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर करारा निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ कांग्रेस के समय में महिला को ‘बोझ’ समझा जाता था, वहीं आज मातृशक्ति देश का ‘भविष्य’ बन गई है। उन्होंने भाजपा सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 12 करोड़ महिलाओं के घर में चूल्हा जल रहा है, और मुद्रा एवं जन-धन योजनाओं से मिले संबल से करोड़ों महिलाएं आजीविका के नए आयाम छू रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी बेटी को भविष्य मानकर कन्यादान करती है और 21 साल में ‘लाड़ली बहना’ बन जाती है। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर खुशी जाहिर की और हास्यपूर्वक कहा कि जल्द ही हम सब सांसद पति और विधायक पति बनकर रह जाएंगे,” और “कोई पार्षद पति अलाउड नहीं होगा।

पिछोर को दी औद्योगिक सौगातें
स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सीधे रोज़गार देने की प्रतिबद्धता जताते हुए सिंधिया ने दो बड़ी औद्योगिक घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि बदरवास में जैकेट का प्लांट लगाया गया है, जिससे हजारों बहनों को सीधा रोज़गार मिलेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए मूंगफली प्रोसेसिंग प्लांट भी लाया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं न केवल पिछोर और आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक परिदृश्य को बदलेंगी, बल्कि यहाँ की लगभग 18,000 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों की प्रगति सुनिश्चित होती है। मेरा संकल्प है कि पिछोर की हर बहन अपने घर में आत्मविश्वास और सम्मान के साथ खड़ी हो सके।

कार्यक्रम के अंत में सिंधिया ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए, हम हर जिले, हर गाँव और हर व्यक्ति तक प्रगति की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछोर की धरती अब औद्योगिक और सामाजिक विकास का नया केंद्र बनेगी।

दुर्घटनाग्रस्त को देखकर रुके, पीड़ित को अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद ही आगे बढ़े सिंधिया
कार्यक्रम के उपरांत सिंधिया ने आज मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। पिछोर क्षेत्र से गुजरते समय जब सिंधिया का काफिला मार्ग पर अग्रसर था, तभी उन्होंने सड़क के दूसरी ओर एक व्यक्ति को दुर्घटना में घायल अवस्था में देखा। स्थिति को देखते ही उन्होंने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और स्वयं वाहन से उतरकर घायल व्यक्ति के पास पहुंचे। सिंधिया ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाने के निर्देश दिए और तब तक स्थल पर ही मौजूद रहे जब तक घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज नहीं दिया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पीड़ित को सुरक्षित रूप से अस्पताल रवाना किया गया है, इसके बाद ही वे अपने वाहन में लौटे और काफिला आगे बढ़ा। स्थानीय लोगों ने केन्द्रीय मंत्री की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम उनके संवेदनशील और जनसेवक व्यक्तित्व को दर्शाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

UTTARAKHAND : भारत की जीत के लिए नैनीताल में खेल प्रेमियों की प्रार्थना

रिपोर्टर: भुवन सिंह ठठोला UTTARAKHAND : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले

Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओडिशा के लिए रवाना

Mahtari Vandan Yojana: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माताओं को दी बधाई रायपुर।

Gorakhapali Dispute: मारपीट में घायल कोटवार की मौत, गांव में तनाव बढ़ा

Gorakhapali Dispute: बिलासपुर में इलाज के दौरान कोटवार ने तोड़ा दम Gorakhapali

TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश में आज राजनीति, विकास, मौसम और सामाजिक

Chhattisgarh : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Chhattisgarh : रायपुर राजधानी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ प्रशासन

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएँ सुर्खियों में रहीं।

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएँ और फैसले

International Women’s Day : नारी शक्ति, सम्मान और समानता का संदेश

International Women's Day : महिलाओं के अधिकार, उपलब्धियों और सशक्तिकरण को समर्पित

8 मार्च 2026 का राशिफल

मेष (Aries):आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां

UTTAR PRADESH : यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री ने आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

BOKARO : अपूर्वा वर्मा ने UPSC 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 42, आईएएस बनने का गौरव

BOKARO : डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और वर्तमान दिल्ली पुलिस एसीपी

Gwalior Crime : पिता पुत्र ने मिलकर मारी पड़ोसी को गोली

ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Holi Event 2026: होली मिलन में चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे विधायक रामेश्वर शर्मा

Holi Event 2026: विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में होली

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा