Union Budget 2025: रेलवे के लिए 2.55 लाख करोड़ रु. का प्रावधान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
rail budget 2025

दिल्ली: यूनियन बजट 2025 भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है। इस बार के बजट में रेलवे के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने कोई खास बड़ी घोषणा करने से परहेज किया है। आइए जानते हैं कि सरकार ने रेलवे बजट में किन मदों को प्राथमिकता दी है और क्या-क्या अहम प्रावधान किए हैं।

केंद्रीय बजट 2025 में रेलवे मंत्रालय के लिए कुल 2.55 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें राजस्व व्यय के लिए 3,445 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) के लिए 2,52,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा, पेंशन फंड के लिए 66,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नई रेल लाइन बिछाने के लिए 32,235 करोड़ रुपये, लाइनों के दोहरीकरण के लिए 32,000 करोड़ रुपये और गेज लाइन में बदलाव के लिए 4,550 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

railway budget 2025

रेलवे बजट में विभिन्न मदों के लिए आवंटन

  • सिग्नलिंग और टेलीकॉम के लिए 6,800 करोड़ रुपये
  • विद्युत लाइनों के लिए 6,150 करोड़ रुपये
  • स्टाफ कल्याण के लिए 833 करोड़ रुपये
  • रेलवे स्टाफ की ट्रेनिंग के लिए 301 करोड़ रुपये
  • रेलवे सेफ्टी फंड में 45,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे

रेलवे सुरक्षा पर विशेष ध्यान

रेल मंत्रालय ने रेल हादसों को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की योजना बनाई है। इसके तहत देश के प्रमुख रेलवे रूट पर ‘कवच’ (ट्रेन कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम) के अपग्रेडेड वर्जन 4.0 को लगाने का काम तेजी से किया जाएगा। कवच के इस नए वर्जन को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) ने हाल ही में मंजूरी दी है।

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता जैसे व्यस्त रूटों को कवच से लैस किया जा रहा है। इसके अलावा, मुंबई-चेन्नई और चेन्नई-कोलकाता रूट पर भी कवच लगाया जाएगा। कुल मिलाकर लगभग 9,000 किलोमीटर लंबे ट्रैक को कवच से सुसज्जित करने की तैयारी है।

पूंजीगत व्यय पर ध्यान

रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस बजट में रेलवे के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में 20% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद थी। हालांकि, पिछले बजट में आवंटित 2.65 लाख करोड़ रुपये में से रेलवे ने लगभग 80% खर्च कर लिया है। रेलवे बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया गया है।

ये पढ़िए: बजट 2025: हिंदी में पढ़िए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा बजट भाषण

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप