आगरा में बेकाबू कार हादसा: 8 लोग घायल, 5 की मौत, इंजीनियर चालक गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

आगरा: आगरा में शुक्रवार रात एक भयावह सड़क हादसे में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना न्यू आगरा थाने से कुछ ही दूरी पर नगला पुरी क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने वाली कार रही।

जानकारी के अनुसार, कार चला रहे अंशुल गुप्ता (दयालबाग, नोएडा निवासी), जो नोएडा में एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, पुलिस चेकिंग देखकर घबरा गया और वाहन की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक कर दी। इसी दौरान उसने पहले एक डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद अंशुल ने लगभग 400 मीटर के दायरे में सड़क पर 7 और लोगों को रौंद दिया। इसमें 4 अन्य लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक अंशुल को गंभीर चोट नहीं आई।

भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसे पीटा, जिसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और अंशुल को भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान कमल, भानु प्रताप, कृष, बंटेश और बबली के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि चालक हादसे के समय नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना