रिपोर्ट: विकास तिवारी
जहरीले महुए के सेवन से गई पांच गायों की जान
Umaria मध्य प्रदेश के उमरिया जिला में अवैध और जहरीली कच्ची शराब का संकट लगातार गहराता जा रहा है। चंदिया थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में कच्ची शराब बनाने के बाद बचे हुए महुए को खाने से पांच गायों की मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं।

इंसानों पर मंडराता बड़ा खतरा
Umaria घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि जब पशु इस जहरीले अवशेष को सहन नहीं कर पाए, तो नशे के आदी लोगों की स्थिति कितनी भयावह हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रोक नहीं लगी, तो कभी भी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Umaria उमरिया जिले में अवैध कच्ची शराब का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। हाल ही में चंदिया क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं ने घर-घर बन रही कच्ची शराब का विरोध करते हुए महुए को सड़क पर फेंक दिया था। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई न होना प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा करता है। लोगों ने मांग की है कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Read this: Sihani Gate e-rickshaw theft gang का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार





