रील बनाने के चक्कर में गई दो युवाओं की जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ऊना/चिंतपूर्णी: जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी जोल के अंतर्गत गांव सवारी टकोली में दो युवकों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चार युवक देर शाम अपने घर के पास स्थित खड्ड में नहाने गए थे, लेकिन इस दौरान दो युवकों की पानी में डूबने से जान चली गई। मृतकों की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चारों युवक किसी धार्मिक सेवा में भाग लेकर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने खड्ड में नहाने का फैसला किया और इससे पहले एक वीडियो भी बनाया। आशंका जताई जा रही है कि वीडियो बनाने के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जब देर रात तक दोनों युवक घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिवार और आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एक शव को रात में ही निकाल लिया, जबकि दूसरे शव को अगली सुबह पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस की जांच और बयान

एएसपी ऊना सुरिंदर शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा शाम 5 से 6 बजे के बीच हुआ। चारों युवक खड्ड के पास एक ऊंची चट्टान पर चढ़कर वीडियो बना रहे थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी पानी में गिरकर डूब गया।

बचाव अभियान के दौरान एक युवक को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक के बारे में जानकारी तब मिली जब डॉग स्क्वायड टीम ने इलाके की तलाशी ली। लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस ने अगले दिन सुबह दूसरे शव को भी बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।

सुनिता विलियम्स: उनके परिवार और अंतरिक्ष यात्रा की कहानी….यह भी पढ़े

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को