भारतवंशियों पर फिदा ट्रंप: श्रीराम कृष्णन को बनाया वरिष्ठ नीति सलाहकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में एक और भारतवंशी को जगह दी है। उन्होंने रविवार को भारतीय अमेरिकी उद्यमी, पूंजीपति और लेखक श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्हाइट हाउस के वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। नियुक्ति के एलान के बाद कृष्णन ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अपने देश की सेवा करने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए एआई में निरंतर अमेरिकी नेतृत्व सुनिश्चित करने में सक्षम होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ट्रंप ने कहा, श्रीराम कृष्णन व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में काम करेंगे। कृष्णन पहले माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, याहू!, फेसबुक और स्नैप की प्रोडक्ट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। वे डेविड ओ. सैक्स के साथ काम करेंगे, जो व्हाइट हाउस एआई और क्रिप्टो जार होंगे। ट्रंप ने कहा कि डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए श्रीराम एआई में निरंतर अमेरिकी नेतृत्व सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद के साथ काम करने सहित सरकार में एआई नीति को आकार देने और समन्वय करने में मदद करेंगे। श्रीराम ने माइक्रोसॉफ्ट में विंडोज एज्योर के संस्थापक सदस्य के रूप में अपना करियर शुरू किया था। भारतीय अमेरिकी समुदाय ने स्वागत किया कृष्णन की नियुक्ति का भारतीय अमेरिकी समुदाय ने स्वागत किया है। इंडियास्पोरा के कार्यकारी निदेशक संजीव जोशीपुरा ने कहा कि हम श्रीराम कृष्णन को हार्दिक बधाई देते हैं। हमें खुशी है कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी में वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। कई वर्षों से श्रीराम एआई क्षेत्र में एक व्यावहारिक विचारक और प्रभावशाली टिप्पणीकार रहे हैं। सार्वजनिक नीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, निवेश और प्रौद्योगिकी को मिलाकर उनका पिछला काम उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका में राष्ट्र की सेवा करने में मदद करेगा।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के