फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पुणे में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि देर रात फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बीएनएस की धाराओं में मामला पंजीबद्व कर जांच शुरू कर दी है।

3 की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के पुणे शहर में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे वाघोली इलाके में हुई, जहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डंपर का चालक नशे में था। डंपर भार्गव बिल्टवेज एंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नशे में था चालक
पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी जोन 4 हिम्मत जाधव ने बताया कि पुणे शहर के वाघोली चौक इलाके में कल रात फुटपाथ पर सो रहे दो बच्चों समेत तीन लोगों को एक डंपर ट्रक ने रौंद दियाए जिससे उनकी मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। शराब के नशे में धुत ड्राइवर को मोटर वाहन अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

Nawada नवादा को गंगाजल की सौगात: सीएम नीतीश ने ‘गंगा उद्वह योजना’ के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा

Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े

Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की शहादत और प्यार के दिन की कहानी

Story of Valentine’s Day: भारत समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

Birthday Celebration: धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बना वसु श्रीवास्तव 14वां जन्मदिन

Birthday Celebration: वसु श्रीवास्तव का 14वां जन्मदिन बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: वैलेंटाइन डे पर 33

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 16 फरवरी के बाद

Horoscope: 14-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल... Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल