By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Tripura Business Conclave : केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अगरतला में त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल
मध्य प्रदेश

Tripura Business Conclave : केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अगरतला में त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

Abhishek Singh
Last updated: July 9, 2026 11:42 am
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Tripura Business Conclave : प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक्ट ईस्ट’ विजन को मिलेगी नई गति; निवेश, उद्योग और कनेक्टिविटी पर रहेगा विशेष फोकस

Tripura Business Conclave : केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार, 9 जुलाई को त्रिपुरा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अगरतला के हापानिया स्थित इंटरनेशनल फेयर ग्राउंड में आयोजित त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा उद्योग जगत, निवेशकों, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं को संबोधित करेंगे।त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक निवेश को नई गति देना, व्यापार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोड़ना है।

Contents
Tripura Business Conclave : प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक्ट ईस्ट’ विजन को मिलेगी नई गति; निवेश, उद्योग और कनेक्टिविटी पर रहेगा विशेष फोकसTripura Business Conclave : राइजिंग नॉर्थ ईस्ट से त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव तक: निवेश से उद्योग की ओर बढ़ते कदम

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निवेश, कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विकास और पूर्वोत्तर की अपार आर्थिक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं एवं भावी रोडमैप पर अपने विचार साझा करेंगे।केंद्रीय मंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक्ट ईस्ट’ विजन और ‘विकसित पूर्वोत्तर’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। केंद्र सरकार आधारभूत संरचना, संचार कनेक्टिविटी, उद्योग, पर्यटन और निवेश को निरंतर बढ़ावा देकर पूर्वोत्तर को भारत की विकास यात्रा का एक सशक्त ग्रोथ इंजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tripura Business Conclave : राइजिंग नॉर्थ ईस्ट से त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव तक: निवेश से उद्योग की ओर बढ़ते कदम

उल्लेखनीय है कि मई 2025 में नई दिल्ली में आयोजित राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए लगभग ₹4.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से अकेले त्रिपुरा के लिए लगभग ₹23,867 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए। समिट के दौरान पूर्वोत्तर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें से कई परियोजनाएं अब क्रियान्वयन के चरण में पहुंच चुकी हैं।अगरतला में आयोजित त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 इसी प्रक्रिया की अगली महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसका उद्देश्य निवेश प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाना, नए निवेश आकर्षित करना तथा राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई रफ्तार देना है।

read more : Sabang Port India Indonesia : मलक्का के मुहाने पर भारत की रणनीतिक एंट्री,सबांग पोर्ट बनेगा हिंद महासागर का नया ‘होर्मुज’

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSTripura Business ConclaveUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

देश- विदेश

India Australia Relations : भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

By Abhishek Singh
Pin Postमनोरंजन

Janhvi Kapoor Mehendi : जाह्नवी कपूर की मेहंदी में दिखा शिखर पहाड़िया के लिए प्यार, ‘शिखू’ ने खींचा सबका ध्यान

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Night Frequent Urination : रात में बार-बार पेशाब आना कब बन जाता है गंभीर बीमारी का संकेत? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : क्या पत्नी से हर बात शेयर करनी चाहिए? आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों को समझें, लेकिन आधुनिक नजरिए के साथ

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?