जेल में आदिवासी नेता की मौत, मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी

काँकेर: जिले की जेल में वन पट्टा फर्जीवाड़ा मामले में बंद पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष और गोंडवाना समाज के वरिष्ठ नेता जीवन ठाकुर की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। उनकी मृत्यु ने आदिवासी समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है और अब यह मामला राजनीतिक रूप से भी गर्माने लगा है।

कलेक्ट्रेट का घेराव, कड़ी चेतावनी

जीवन ठाकुर की मौत के विरोध में आज आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई है।प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समाज की मांगों को लेकर आश्वासन दिया, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा:

“यदि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा बस्तर बंद किया जाएगा और चारामा में चक्का जाम किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

जेलर का स्थानांतरण

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद काँकेर जेलर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। हालांकि, आदिवासी समाज ने इसे पर्याप्त नहीं माना और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

राजनीतिक हलचल तेज

आदिवासी नेतृत्व वाले संगठनों ने इस घटना को गंभीर मुद्दा बताते हुए राजनीतिक दलों पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कई सामाजिक संगठन इसे न्याय और अधिकारों से जुड़ा मामला बताते हुए आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना