Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधरः द रिवेंज से टकराने वाली है। फिल्म की कास्ट को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है। यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्री नजर आएंगी।
Toxic: संजीदा शेख की शामिल होने की खबर
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री संजीदा शेख भी ‘टॉक्सिक’ में स्पेशल अपीयरेंस करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार उनका रोल छोटा लेकिन दमदार होगा। अगर ये खबरें सही हैं, तो यह संजीदा के लिए पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा।
Toxic: टीवी और फिल्मों में सक्रिय संजीदा
संजीदा शेख टीवी शोज़ जैसे ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘एक हसीना थी’, ‘गहराइयां’ और ‘कयामत’ जैसी सफल सीरीज में काम कर चुकी हैं। 2024 में उन्होंने संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ में भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ में भी दिखाई दीं।

Toxic: आने वाले प्रोजेक्ट्स
‘टॉक्सिक’ के अलावा संजीदा शेख की एंट्री अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ में भी होने की चर्चाएँ हैं, जो 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ ‘इक्का’ में भी नजर आएंगी।
Toxic: ‘टॉक्सिक’ की बाकी जानकारियाँ
‘टॉक्सिक’ में यश लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और स्क्रिप्ट यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर यह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।





