सैलानी अब आसमान से निहार सकेंगे अलौकिक अयोध्या का अद्भुत नजारा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tourists will now be able to see the amazing view of supernatural Ayodhya from the sky.

वाटर मेट्रो बोट के बाद अयोध्या में अब हॉट एयर बैलून की शुरुआत हुई है। सीएम योगी की मंशा पर अयोध्या में शुरू की गई यह सेवा पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बन गयी है। इस बैलून में बैठने के बाद सैलानी 250 फीट की ऊंचाई से अयोध्या का भव्य नजारा देख सकेंगे। नया घाट हैलीपैड पर बुधवार को इसका शुभारंभ हुआ है। अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं की अयोध्या को इस लिहाज से सजाया जाए कि जिससे यहां एक बार पहुंचने वाला श्रद्धालु बार-बार आने का प्रयास करे। इस दिशा में चल रहे कार्यों के तहत अब यहां एयर हॉट बैलून की शुरुआत की गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण और पुष्पक एडवेंचर की मदद से शुरू हुए इस कार्य से निश्चित ही पर्यटन की दिशा में अयोध्या को बड़ा मुकाम हासिल होगा।

युवा पर्यटक होंगे आकर्षित
अयोध्या में एडवेन्चर स्पोर्टस के माध्यम से पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने व युवा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हॉट एयर बैलून का शुभारंभ सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मण्डलायुक्त गौरव दयाल व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय ने किया। यह अनूठी पहल अयोध्या को एक रोमांचक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने एवं पर्यटकों को सरयू नदी के मनोरम दृश्यों के साथ अयोध्या की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक सुंदरता का अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।

10 मिनट की राइड, 999 रुपये है किराया
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि हॉट एयर बैलून एक एडवेंचर है। इसमें 10 मिनट की राइड होगी। ऊपर से रामलला का मंदिर, कनक भवन व सरयू का अद्भुत नजारा देखने के लिए 999 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ेंगे। इसमें एक साथ चार लोग ही बैठ सकेंगे, जिसमें एक पायलट भी होगा।

आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगे: मंडलायुक्त
मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से मजबूत करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के तहत अयोध्या में विभिन्न पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत हॉट एयर बैलून शुरू कराया गया है। यह हवा के रुख के हिसाब से चलता है। आने वाले दिनों में ऐसे कई प्रोजेक्ट अयोध्या में धरातल पर दिखाई पड़ने लगेंगे।

UTTAR PRADESH : यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री ने आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

BOKARO : अपूर्वा वर्मा ने UPSC 2025 में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 42, आईएएस बनने का गौरव

BOKARO : डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और वर्तमान दिल्ली पुलिस एसीपी

Gwalior Crime : पिता पुत्र ने मिलकर मारी पड़ोसी को गोली

ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Holi Event 2026: होली मिलन में चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे विधायक रामेश्वर शर्मा

Holi Event 2026: विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में होली

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा