हरियाणा की 10 बड़ी खबरें | 5 दिसम्बर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 बड़ी खबरें | 5 दिसम्बर 2025

1. हरियाणा में सर्दी का डबल अटैक, नारनौल सबसे ठंडा

प्रदेश में दिन और रात दोनों में ठंड बढ़ गई है। नारनौल में न्यूनतम पारा सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। लगातार गिरते तापमान से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

2. अवैध गोला-बारूद तस्करी में गन हाउस संचालक बाप-बेटा हिरासत में

एनआईए टीम कुरुक्षेत्र से बाप-बेटे को पूछताछ के लिए पटना लेकर गई। मामला अवैध गोला-बारूद की खरीद-फरोख्त से जुड़ा बताया जा रहा है।

3. सिरसा में रेप-छेड़छाड़ का केस हनीट्रैप निकला

पुलिस ने गिरोह से जुड़ी युवती को पकड़ा है। वह कारोबारी और एक युवक को बहाने से फंसाकर पैसे ऐंठने का काम करती थी। जांच में पूरा मामला हनीट्रैप के रूप में सामने आया।

4. ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट में कौटिल्य ने रखा भारत का पक्ष

करनाल के युवा कौटिल्य ने सोशल मीडिया पर लिखी अपनी बातों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा। उन्होंने पक्षपातपूर्ण माहौल में भी देश का पक्ष मजबूती से रखने की कोशिश की।

5. हरियाणा CET-2025 ग्रुप सी का रिजल्ट जारी

एचएसएससी ने वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थियों को ओटीपी न मिलने की दिक्कत आ रही है, जिसके चलते कई उम्मीदवार लॉगइन नहीं कर पा रहे।

6. आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड केस में मुख्य सचिव से पूछताछ

चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी करीब 30 मिनट हरियाणा सचिवालय में रही। टीम ने कई दस्तावेज भी देखे। जांच में तेजी लाई जा रही है।

7. जासूसी मामले में पकड़े एडवोकेट से 40 लाख बरामद

नूंह में गिरफ्तार रिजवान के जम्मू-कश्मीर से जुड़े संपर्क भी सामने आए हैं। एसआईटी उसे घाटी लेकर गई है। खुफिया एजेंसी ने भी पूछताछ की।

8. साइको किलर पर और हत्याओं का शक

सोनीपत में विधि और शुभम की हत्या से पहले का वीडियो सामने आया। रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार में पहले भी कई संदिग्ध मौतें हुई थीं, जिससे शक और गहरा गया है।

9. बृजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के दावों को गलत बताया

पंचकूला में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की कोई आंधी नहीं थी। विपक्ष खुद मान चुका है कि उन्हें वोट चोरी से नहीं हराया गया।

10. हरियाणवी बॉक्सर मनीषा बनीं रिवॉल्वर रानी

कैथल की बॉक्सर मनीषा द्वारा बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। गाने पर गोली लोड करने वाला वीडियो छा गया। मनीषा ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह इतना फैल जाएगा।

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद