,

ग्वालियर में छात्रा को अगवा करने के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर एक छात्रा को अगवा करने और छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 10:45 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने, पड़ाव थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

छात्रा को ऑटो में बैठाने की कोशिश
घटना के समय 17 वर्षीय छात्रा पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष की छात्रा अपने घर से कॉलेज जा रही थी। जैसे ही वह कॉलेज के पास पहुँची, एक ऑटो (MP07-ZY8038) उसके रास्ते में रुक गया। ऑटो से दो युवक उतरे और एक वहीं बैठा रहा। आरोपियों ने छात्रा को जबरन ऑटो में बैठाने का प्रयास किया।

छात्रा ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचाया और पीछे की ओर भागते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर ऑटो में बैठे बदमाश वहां से फरार हो गए, जबकि बाकी दो आरोपी सड़क पार करते हुए मौके से भाग निकले। छात्रा सुरक्षित अपने घर पहुंची और घटना की सूचना माता-पिता को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है: गौरव रावत (पुत्र अरविंद रावत, निवासी घड़ी धमाका, थाना सुमावली), हरेंद्र गुर्जर (पुत्र जगदीश गुर्जर, निवासी काशीपुर, थाना जोरा) और वीरेंद्र किरार (पुत्र होतम सिंह, निवासी बड़ा गांव)। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और पूछताछ जारी है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…