आस्था के महाकुंभ में बच्चों के मनोरंजन के लिए बहुत कुछ है, देखिए, क्या-क्या है गेमिंग जोन में…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
There is a lot to entertain children in the Mahakumbh of Faith

देश-विदेश से आने वाले यात्री 24 घंटे ले सकेंगे गेमिंग जोन का लाभ

महाकुम्भनगर: महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के क्रम में प्रयागराज रेल मण्डल भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहा। एक ओर जहां प्रयागराज रेल मण्डल के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जा चुका है, साथ ही महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल मेला ट्रेनें, आश्रय स्थल, टिकट घर के साथ कई अन्य सुविधाओं का विकास हो रहा है। इसी दिशा में प्रयागराज रेल मण्डल ने यात्रियों को सुखद अनुभव देने के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया है। उत्तर मध्य रेलवे का यह पहला गेमिंग जोन है जो महाकुम्भ से पहले प्रयागराज जंक्शन पर कार्य करना शुरू कर देगा। इसका लाभ महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगा।

उत्तर मध्य रेलवे का पहला गेमिंग जोन
महाकुम्भ 2025 के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल के स्टेशनों पर कई आधुनिक और उन्नत सेवाओं का निर्माण कर चुका है। इसी क्रम में प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6 के निकट, सिविल लाइंस साइड शुरू किया जा रहा गेमिंग जोन, उत्तर मध्य रेलवे का पहला गेमिंग जोन है। ये गेमिंग जोन हाई-एंड गेमिंग वीआर क्रिकेट बॉक्स, मोशन थिएटर, पीसी गेम्स, आर्केड गेम्स, जंगल सफारी, एयर हॉकी और वीआर गेम्स से लैस होगा। यात्री क्लासिक से लेकर आधुनिक आर्केड गेम्स तक कई तरह के खेलों का आनंद ले सकते हैं। यह जोन यात्रियों को मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह गेमिंग जोन फन स्पेस एलएलपी द्वारा स्थापित किया गया है।

देश-विदेश से आने वाले यात्री 24 घंटे ले सकेंगे गेमिंग जोन का आनंद
प्रयागराज जंक्शन पर गेमिंग ज़ोन के बारे में बताते हुए वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने कहा कि यह सुविधा न केवल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, बल्कि बच्चों, वयस्कों और वृद्धों जैसे सभी आयु समूहों के लिए भी इसका अनुभव बेहतर होगा। गेमिंग ज़ोन 24/7 खुला रहेगा और यात्री निर्धारित शुल्क पर टिकट खरीदकर इसका उपयोग कर सकेंगे। यह गेमिंग जोन मॉल में बने गेमिंग जोन की तर्ज पर बनाया गया है। यह पहल यात्रियों को बेहतर, आधुनिक व उन्नत सुविधाएं देने की दिशा में प्रयागराज मण्डल के प्रयासों का हिस्सा है। प्रयागराज रेल मण्डल इससे पहले ही प्रयागराज जंक्शन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज और स्लीपिंग पॉडस जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है। ये गेमिंग जोन देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के मनोरंजन की विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना