अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से प्रदेश के 11 जिलों के 17,500 किसानों के खातों में 20 करोड़ 60 लाख रुपए की बाढ़ राहत राशि हस्तांतरित की। यह राशि हाल ही में प्रदेश में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों के लिए दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअल संवाद के दौरान कहा कि किसानों की खुशहाली और उनकी मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मौसम की मार में किसी भी किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, अपर सचिव आलोक सिंह, आयुक्त राजस्व श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिवपुरी, दमोह, अशोकनगर, धार और रायसेन के प्रभावित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी फसल क्षति और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित किसानों ने राहत राशि तुरंत उपलब्ध कराने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अगस्त 2025 में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राकृतिक आपदा और अतिवृष्टि से प्रभावित 24,884 परिवारों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि प्रदान की थी।

राजस्व आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राजस्व प्रावधान बनाए गए हैं, जिससे प्रभावित किसान अपनी आजीविका पुनर्स्थापित कर सकें। इस मानसून सीजन में प्रदेश में 1031.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 25% अधिक है। सर्वाधिक वर्षा गुना में 1603 मिमी, श्योपुर में 1418.6 मिमी, मंडला में 1417.4 मिमी, रायसेन में 1403.2 मिमी और शिवपुरी में 1354.1 मिमी दर्ज हुई।

वित्त वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब तक कुल 188.52 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की