ओंकारेश्वर में ‘ममलेश्वर लोक’ का प्रस्तावित विस्तार तत्काल निरस्त, प्रशासन ने जनभावनाओं का किया आदर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The proposed expansion of 'Mamleshwar Lok' in Omkareshwar has been immediately cancelled; the administration has respected public sentiments.

रिपोर्ट- ललित दुबे

ओंकारेश्वर: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर में प्रस्तावित ममलेश्वर लोक विकास योजना को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। जन भावनाओं और स्थानीय विरोध को देखते हुए प्रशासन ने उस क्षेत्र में विस्तार की योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने इस संबंध में पत्र जारी किया, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।

क्या था विवाद?

ओंकारेश्वर में ममलेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए ‘ममलेश्वर लोक’ बनाया जाना प्रस्तावित था। इसी क्रम में विगत दिनों में सर्वे कार्य शुरू किया गया था। उक्त सर्वे कार्य के दौरान, आम जनों ने विरोध स्वरूप ओंकारेश्वर बंद का आह्वान किया था, जिसके बाद प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

प्रशासन का बड़ा फैसला

आम जनता के विरोध और लोक भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अपर कलेक्टर काशीराम बडोले द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि:

“वर्तमान में जिस जगह पर ममलेश्वर लोक का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है, उसे तत्काल निरस्त किया जाता है। यदि जनभावनाओं के अनुसार अन्यत्र ममलेश्वर लोक का निर्माण किया जाता है, तो जनभावनाओं का आदर करते हुए यह निर्णय सर्व सहमती से लिया जाएगा।”

प्रशासन के इस कदम से यह साफ हो गया है कि ओंकारेश्वर का विकास अब स्थानीय निवासियों और संतों की सहमति के बिना आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस फैसले के बाद स्थानीय संत समुदाय और नागरिकों ने प्रशासन की संवेदनशीलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मेला संस्कृति ही भोपाल की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने किया टीटी नगर दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेले का

मेला संस्कृति ही भोपाल की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने किया टीटी नगर दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेले का

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरा SIR फॉर्म, गोरखपुर के इस बूथ नंबर के हैं मतदाता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष

बरही लूटकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश: 1.5 करोड़ के पूरे जेवरात बरामद, तीन अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट- रुपेश कुमार हजारीबाग: जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते

कौन थे वे 7 लोग? धमतरी के नामी पैथोलॉजिस्ट के घर IT अधिकारी बनकर घुसे, 1.5 घंटे तक की जाँच; शहर में हड़कंप

रिपोर्ट- वैभव चौधरी धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक सनसनीखेज मामला

ओबरा खनन हादसा: 72 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मलबे से मिले सात शव, प्रशासन ने अभियान रोका

रिपोर्ट- प्रवीण पटेल सोनभद्र: ओबरा की श्री कृष्णा माइनिंग पत्थर खदान में

फिरोजाबाद में प्रो. रामगोपाल यादव की प्रेस वार्ता, बिहार चुनाव से लेकर आज़म खान पर साजिश तक किए बड़े बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शिकोहाबाद, फिरोजाबाद स्थित

The Family Man 3 OTT Release Time: भारत में कब और किस समय स्ट्रीम होगी फिल्म? जानिए

by: vijay nandan Mumbai: मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने सुपरहिट किरदार

कोतवाली देहात पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

बुलंदशहर के कोतवाली देहात पुलिस ने लाखों की चोरी की एक बड़ी

सोनपुर मेले में सबसे छोटे बौना-बौनी घोड़े ने बटोरी सुर्खियाँ

बिहार के वैशाली जिले में लगने वाला विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 13 नवंबर

सीएम विष्णु देव साय का जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे का किया शुभारंभ, आत्मसमर्पित माओवादियों के व्यंजनों का लिया स्वाद

रिपोर्ट- मनोज जंगम जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को जगदलपुर पहुंचे,

नर्मदापुरम: कड़ाके की ठंड में ASHA–USHA कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का धरना, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रिपोर्ट- गजेंद्र राज नर्मदापुरम: ASHA, USHA और सुपरवाइजर एकता यूनियन की कार्यकर्ताओं

खाद वितरण में अव्यवस्था से नाराज किसान, मंडी गेट के सामने चक्का जाम, पुलिस की समझाइश के बाद खत्म

रिपोर्ट- गजेंद्र राज नर्मदापुरम: रवि सीजन की गेहूं-चना बोनी की तैयारी में