क्यों राजनीति का कुरुक्षेत्र बना हरियाणा? जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana assembly elections

हरियाणा आने वाले समय में राजनीति का कुरुक्षेत्र बनने वाला है। ओलिंपिक में अपने खिलाडियों के शौर्य के दम पर और खेत में किसानों के मेहनत और परिश्रम पर देश ही नहीं विदेश में अपनी गौरवगाथा का गान कराने वाले हरियाणा में आगामी एक अक्टूबर को लोकतंत्र के महापर्व मनाया जायेगा। जाहिर है इस महापर्व में अपना परचम लहराने के लिए सभी राजनैतिक दल चुनावी शतरंज पर रणनीति के मोहरों से शह और मात की तैयारी कर रहे हैं।

लाल परिवारों’ का प्रभाव फायदेमंद होगा?

बीजेपी का मानना है कि ‘लाल परिवारों’ का प्रभाव उनके लिए फायदेमंद होगा। खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह रणनीति कितनी सफल होगी, यह अभी देखना बाकी है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि इन परिवारों का प्रभाव कम हो रहा है। बीजेपी ने पहले भी देवी लाल और बंसी लाल के साथ चुनाव लड़ा है और सरकारें बनाई हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने कुलदीप बिश्नोई की पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। हरियाणा की राजनीति में लाल परिवारों का प्रभाव कम नहीं आंका जा सकता। ये परिवार सत्ता में हों या न हों, लेकिन प्रभावशाली बने रहते हैं। बीजेपी के साथ उनका गठबंधन दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद है।

11 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव
यह देखना होगा कि लाल परिवारों का समर्थन बीजेपी को कितनी मदद कर पाता है। हालांकि उनके पास अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभाव है, लेकिन यह देखना होगा कि क्या यह बीजेपी को चुनाव जिताने के लिए पर्याप्त होगा। कुलदीप बिश्नोई का बिश्नोई समुदाय पर खासा प्रभाव है और यह समुदाय 11 विधानसभा क्षेत्रों में अपना प्रभाव रखता है। देवी लाल के बेटे रणजीत सिंह के जरिए बीजेपी किसानों का समर्थन हासिल करने की उम्मीद कर सकती है, जो किसान आंदोलन, पहलवानों के विरोध प्रदर्शन और अग्निवीर योजना को लेकर बीजेपी से नाराज हैं।

किरण चौधरी कितनी रहेंगी प्रभावी?

बंसी लाल की बहू किरण चौधरी ने 2005 से अब तक एक भी चुनाव नहीं हारा है। उनके ससुर का परंपरागत विधानसभा क्षेत्र तोशाम में उनका काफी प्रभाव है। बीजेपी को हरियाणा में जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।लाल परिवारों के साथ उसके गठबंधन से पता चलता है कि पार्टी राज्य में अपना आधार बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लाल परिवारों का समर्थन बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित होता है या नहीं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने सभी 10 सीटें जीती थीं वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के