सीएम सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने की मुलाकात, सीएम ने सौंपा ₹1.20 करोड़ का चेक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The family members of martyred constable Sunil Dhan met Chief Minister Shri Hemant Soren.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। वहीं गृह विभाग द्वारा 1 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति पूर्वक बात-चीत की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ सदैव खड़ी है। उन्होंने कहा कि आरक्षी सुनील धान जी ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनकी शहादत को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एक शहीद परिवार की पीड़ा को गहराई से समझती है। झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। उन्होंने शहीद के परिजनों का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने बहादुर आरक्षी सुनील धान के परिवार के साथ है। हमारी सरकार शहीद के बलिदान के सम्मान में उनके परिजनों को हरसंभव मदद करती रहेगी।

शहीद की पत्नी से अनुकंपा पर नौकरी करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान की 65 वर्षीय माता फगनी उराइन, 29 वर्षीय पत्नी गंदरी धान एवं दो पुत्र प्रियांश धान (5 वर्ष) तथा अनिकेत धान (3 वर्ष) सहित अन्य परिजनों ने संवाद कर पारिवारिक स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने शहीद आरक्षी सुनील धान की पत्नी से कहा कि राज्य सरकार के प्रावधान के तहत आप चाहें तो अनुकंपा पर सरकारी नौकरी कर सकती हैं। शहीद की पत्नी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके बच्चे अभी काफी छोटे हैं। आने वाले दिनों में वे नौकरी करने के संबंध में विचार करेंगी।

हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ

मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी से कहा कि आप सभी परिजन हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, राज्य सरकार सदैव आपके दुःख-सुख में साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान की 65 वर्षीय माता फगनी उराइन ने कहा कि खूंटी जिला स्थित कर्रा प्रखंड के कांटी पोहरा टोली में उनका पुश्तैनी घर है जहां आय के लिए खेतीबाड़ी के साधन उपलब्ध है। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किए जाए। पेंशन सहित अन्य लाभ से परिजनों को जोड़ें। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि पेंशन राशि दिए जाने से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले महीने से संबंधित परिजनों को पेंशन राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगा तथा अन्य लाभ दिए जाने संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

ज्ञातव्य है कि 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा जिला अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के घने जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के दौरान आई.ई.डी. विस्फोट की चपेट में आने से झारखंड जगुआर के एजी० 11 में प्रतिनियुक्त आरक्षी 361 सुनील धान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया जहां इलाज के क्रम में 12 अप्रैल 2025 को वे वीरगति को प्राप्त हुए।

मौके पर प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीआईजी झारखंड जगुआर इंद्रजीत महथा, सीनियर डीएसपी झारखंड जगुआर सुनील कुमार रजवार, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

UP News 16 January ओडीओसी से वैश्विक फूड मैप पर स्थापित होगी यूपी की पाक कला की विरासत: सीएम

UP News 16 January पारंपरिक व्यंजनों को ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी, पैकेजिंग और मार्केटिंग

PGTI Chhattisgarh Open 2024: नया रायपुर में 3 से 6 फरवरी तक आयोजन

Report- Pravince Manhar PGTI Chhattisgarh Open 2024: नया रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ

vikasnagar 16 january ; बल्लूपुर–पांवटा साहिब फोरलेन हाईवे, 80% काम पूरा, 35 मिनट में तय होगा सफर

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह vikasnagar 16 january विकास नगर, यातायात के बढ़ते दबाव

Budaun: प्रभात फेरी को लेकर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, लाठीचार्ज में कई लोग घायल

रिपोर्टर: शमीम अख्तर विवादित मार्ग को लेकर रोकी गई प्रभात फेरी Budaun

Main police station murder case: कुट्टी के ढेर में दबा मिला 1 युवक का शव

Report- Suresh Nikhar Main police station murder case: जिले के बेलागंज प्रखंड

Ghuwara :जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवांं रात्रि गश्त के दौरान मिली सफलता Ghuwara घुवारा

Sagar : युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, सागर–छतरपुर रोड पर दो घंटे तक चक्का जाम

रिपोर्ट: मुकुल शुक्ला न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन

itarsi : मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में, काले झंडे दिखाने की थी तैयारी

संवाददाता: रामबाबू अहिरवार माखन नगर में पुलिस ने रोका कांग्रेसियों का मार्च

Moradabad : शिक्षक ने नवविवाहित पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा किया

रिपोर्टर - शमशेर मलिक दहेज़ की मांग पूरी न होने पर हुई

Narmadapuram : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का माखननगर में प्रथम आगमन, हेलीपैड पर भव्य स्वागत

Report: Gajendra स्थानीय नेताओं और सांसदों ने किया स्वागत Narmadapuram नर्मदापुरम में

Gariaband Panchayat Corruption: जनपद पंचायत में सीईओ पर अवैध वसूली के आरोप, उपाध्यक्ष ने की जांच की मांग

Gariaband Panchayat Corruption: गरियाबंद के छुरा जनपद पंचायत में सीईओ सतीश चंद्रवंशी

Maharashtra : नगर निगम चुनाव: महायुति गठबंधन की जीत पर भाजपा का पहला बयान

महाराष्ट्र के नगर निगमों में भाजपा गठबंधन का दबदबा Maharashtra महानगरपालिका चुनाव

Maharajganj : जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, दो ग्रामीण घायल

Report: Sandeep Jaiswal जंगल से भागकर गन्ने के खेतों तक पहुंचा तेंदुआ

Murena : सदर बाजार में हाथ ठेला विवाद: व्यापारी धरने पर, बाजार बंद

Report: Pratap Bhagel हनुमान चौराहे पर व्यापारियों का धरना Murena : सदर

Barwah : वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को अटल कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा गया

Report: Vishal सम्मान समारोह में गरिमामय स्वागत Barwah अटल बिहारी वाजपेयी की

Education crisis in Bokaro: बीएस सिटी कॉलेज पर बंद होने का खतरा

Report- Sanjeev Kumar Education crisis in Bokaro: झारखंड की शैक्षणिक राजधानी कहे

Bemetara Paddy Scam: करोड़ों का धान घोटाला उजागर, जांच में 53 हजार क्विंटल धान गायब

Bemetara Paddy Scam: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से धान संग्रहण में बड़े

Indore : मध्य प्रदेश में शुद्ध पेयजल को लेकर एनजीटी सख्त, राज्यभर में निगरानी के आदेश

दूषित पानी को बताया जीवन के अधिकार का उल्लंघन Indore राष्ट्रीय हरित