ग्वालियर के बहांगी खुर्द में तालाब की पार टूटी, छह गांवों की फसलें डूबीं, प्रशासन अलर्ट पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शनिवार को उटीला क्षेत्र स्थित बहांगी खुर्द गांव के पुराने तालाब की पार टूटने से तेज बहाव के साथ पानी पास के इलाकों में फैल गया। इस घटना से बिजौली, मुगलपुरा, रतवाई, जनापुर, भेला और स्यावरी गांव के खेतों में पानी भर गया। अनुमान है कि करीब 500 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई और फसलें पूरी तरह खराब हो गईं।

राहत की बात, पानी अभी आबादी तक नहीं पहुँचा

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अभी गांवों की बस्तियों तक पानी नहीं पहुंचा है। फिलहाल शुक्रवार देर रात से बारिश थमने के कारण कई गांव बड़े नुकसान से बच गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रख रही है।

बारिश के दबाव से टूटी 100 साल पुरानी तालाब की पार

लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब का जलस्तर बढ़ गया और दबाव झेल न पाने के कारण उसकी पार ढह गई। इसके चलते खेतों में पानी का बहाव बढ़ गया और किसानों की मेहनत से खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। स्थानीय निवासी विजय सिंह जाट ने बताया कि शनिवार दोपहर अचानक खेतों में पानी भरना शुरू हो गया, जिससे गांव के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रशासन की टीम मौके पर तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार मुन्ना लाल गौर, राघवेन्द्र कुशवाह और पटवारी केके शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि तालाब बहांगी खुर्द गांव में है, लेकिन उसका पानी बहाव की दिशा में बिजौली और आसपास के गांवों तक पहुंच गया है, जिससे वहां की फसल डूब गई है। प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पिछले साल भी हुआ था हादसा

यह तालाब करीब 100 साल पुराना बताया जाता है। 13 सितंबर 2024 को भी इसी तालाब की पार लगातार बारिश के कारण टूट गई थी, जिसके बाद बिजौली इलाके में पानी भर गया था। उस समय भी प्रशासन को रात में अलर्ट जारी करना पड़ा था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना