‘बाढ़ पीड़ितों के साथ केंद्र सरकार खड़ी है’ – हिमाचल और पंजाब दौरे से पहले पीएम मोदी का बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकारों और पीड़ित नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

दिल्ली से रवाना होते समय प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इस दुखद परिस्थिति में भारत सरकार पूरी ताकत से प्रभावित लोगों की सहायता कर रही है।” अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह दौरा एक दिन का है, जिसमें वे हिमाचल के बाद पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।


पंजाब में हालात का जायजा और समीक्षा बैठक

हिमाचल प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के गुरदासपुर जिले में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। यहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और मौके पर चल रहे राहत कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। साथ ही पीएम मोदी एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) और आपदा मित्र टीम के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इस आपदा से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।


गुरदासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए गुरदासपुर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंजाब इस समय पिछले कई दशकों की सबसे गंभीर बाढ़ त्रासदियों में से एक का सामना कर रहा है। बाढ़ का कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों के जलस्तर में वृद्धि, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से नालों का उफान और राज्य में हाल ही में हुई मूसलधार वर्षा बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक पंजाब में बाढ़ से 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 1.84 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की