दहेज की मांग पर टूटा रिश्ता: दुल्हन के हाथों में सजी रह गई मेहंदी, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

बदायूं (उत्तर प्रदेश): जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह खुशियों से मातम में बदल गया। काशीराम आवास कॉलोनी की रहने वाली एक युवती की शादी तय थी, लेकिन निकाह से ठीक पहले दूल्हे पक्ष ने छह लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की नई डिमांड रख दी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया और घर से भाग गया।

पिता की आंखों में आए आंसू

दुल्हन के पिता मजदूरी कर किसी तरह अपनी तीसरी बेटी की शादी की तैयारी कर चुके थे। रिश्तेदार जुट चुके थे, बैंक्वेट हॉल बुक था और हलवाइयों ने पकवान तक बना लिए थे। लेकिन अचानक फोन पर दूल्हे के पिता अंसार ने कहा कि बारात तभी आएगी जब अतिरिक्त दहेज दिया जाएगा। यह सुनकर दुल्हन के पिता भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं।

पहले भी ली थी नकद राशि

परिजनों के अनुसार, जब रिश्ता तय हुआ था तब दूल्हे पक्ष ने 2 लाख रुपये नकद की मांग की थी, जो वधू पक्ष ने पूरी कर दी थी। इसके अलावा अन्य सामान भी शादी से पहले ही दे दिया गया था। लेकिन अंतिम समय पर फिर से बड़ी रकम और मोटरसाइकिल की मांग ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया।

दूल्हा फरार, दुल्हन का इंतजार अधूरा

रिश्तेदारों ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल और छह लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दूल्हा घर से भाग गया। इस बीच दुल्हन हाथों में सजी मेहंदी के साथ अपने होने वाले जीवनसाथी का इंतजार करती रह गई।

लड़की के पिता का बयान

लड़की के पिता ने कहा,
“हम गरीब लोग हैं। पहले ही दो लाख रुपये दे चुके थे। शादी की सारी तैयारी कर ली थी, बैंक्वेट हॉल भी बुक किया। लेकिन अब वे बारात लाने से मना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लड़का घर से भाग गया है। अब हमारी इज्जत पूरी बिरादरी में मिट्टी में मिल गई। हमने भी निश्चय कर लिया है कि अब इस घर में बेटी की शादी नहीं करेंगे।”

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए

Horoscope: जानें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन सभी

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई