Isa Ahmad
Rural Electricity Issue: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में विकास कार्यों की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। बैकुंठपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत तंजरा में बिजली लाइन पहुंचने के बावजूद ग्रामीणों के घर आज भी रोशन नहीं हो पाए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो साल पहले गांव तक बिजली लाइन बिछा दी गई थी, लेकिन घर-घर कनेक्शन देने का काम अब तक अधूरा है। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे लगाए गए हैं, जबकि कई जगहों पर काम अधूरा ही छोड़ दिया गया है। इससे साफ है कि विभागीय लापरवाही के कारण परियोजना ठप पड़ी हुई है।
Rural Electricity Issue: दो साल पहले पहुंची बिजली लाइन, अधूरे काम से नहीं मिल पा रहा कनेक्शन
बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आज भी अंधेरे में जीवन बिताना पड़ रहा है। फिलहाल गांव में सौर ऊर्जा प्लांट के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह व्यवस्था भी स्थायी नहीं है और अक्सर खराब हो जाती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Rural Electricity Issue: सौर ऊर्जा पर निर्भर ग्रामीण, विभाग की लापरवाही पर बढ़ा आक्रोश
ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब बिजली गांव तक पहुंच चुकी है, तो घरों तक कनेक्शन देने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्य पूरा कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें भी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।





