थाईलैंड की नैन बनीं इंदौर की बहू: दस साल की दोस्ती ने लिया विवाह का रूप, हिंदू रीति-रिवाजों से बंधे सात फेरे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: शुक्रवार को एक अंतरराष्ट्रीय प्रेम कहानी ने खूबसूरत अंजाम लिया। थाईलैंड की नारूएपक (नैन) और महू के जयंत सोनी ने हिंदू परंपराओं के अनुसार विवाह कर लिया। बारात में भारतीय संगीत बजा तो विदेशी दुल्हन भी खुशी से थिरक उठीं।

जयंत लंबे समय से थाईलैंड में काम कर रहे हैं। वहीं एक कंपनी में काम करते हुए उनकी नैन से मुलाकात हुई, जो समय के साथ दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गई। बाद में जयंत ने अपना व्यवसाय शुरू किया और नैन उनकी कंपनी में काम करने लगीं। इसी दौरान जयंत उन्हें अपनी बहन की शादी में भारत लाए, जहां परिवार ने नैन को पसंद किया।

करीब दस साल की समझदारी और मजबूत रिश्ते के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। दोनों परिवारों की सहमति से कुंडली मिलाई गई और महू में विवाह सम्पन्न हुआ। नैन का परिवार भी थाईलैंड से शादी में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आया। यह विवाह दोनों देशों की संस्कृति का सुंदर संगम बना।

नैन भारतीय परंपराओं से बेहद प्रभावित दिखीं। मेहंदी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र… यह सब उनके लिए नया अनुभव था, जिसे उन्होंने पूरे आनंद के साथ अपनाया। नैन की मां ने भी बेटी की भारतीय शैली में हुई शादी पर खुशी जताई और इसे उनके परिवार के लिए खास पल बताया।

नैन ने बताया कि शुरुआत में वे जयंत को सख्त स्वभाव का मानती थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने उनका सरल और विनम्र स्वभाव पहचाना। दस वर्षों की यात्रा के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। वर्तमान में जयंत बैंकाक में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपना बिजनेस संभाल रहे हैं और नैन भी वहीं उनके साथ रहेंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज