उन्नाव में दबंगों का आतंक: बांगरमऊ में हेयर कटिंग की मामूली बात पर दुकान में तोड़फोड़, दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Terror of the bullies in Unnao: Shop vandalized in Bangarmau over a minor issue of hair cutting, video of shopkeeper being beaten goes viral

REPORT- ANMOL KUMAR

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मदार नगर गांव में दबंगों के बेखौफ हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। दुकान पर नंबर लगाकर बाल कटवाने की बात कहना एक दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि दो दर्जन से अधिक दबंग उसकी दुकान में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया।

पीड़ित दुकानदार सूर्या के अनुसार, गांव के ही मोनिश, हकीक, वसीक सहित कई दबंग दुकान में अचानक घुस आए और पहले तो दुकान में खूब तोड़फोड़ की, फिर बेल्ट और लाठियों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान दबंगों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट का पूरा घटनाक्रम एक मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

हमले में दुकानदार सूर्या को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने साफ कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंगों को कानून का जरा भी डर नहीं है और खुलेआम दहशत फैलाते रहते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मदार नगर गांव में हुई इस घटना ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व