जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा, देश के 9 राज्यों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में तेज़ गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और बिहार जैसे राज्यों में हो रही बारिश ने वहां के तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कई राज्यों में तेज़ हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश और तेज़ हवाएं

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल को बिहार, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 18 अप्रैल को बिहार और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

राजस्थान में भीषण गर्मी, जैसलमेर सबसे गर्म

राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। गुरुवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा। बीकानेर में तापमान 45.1 डिग्री, बाड़मेर में 45 डिग्री, फलौदी में 44.8 डिग्री, चूरू और चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री, पिलानी में 44.1 डिग्री और कोटा में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बनस्थली और भीलवाड़ा में तापमान 43.2 डिग्री, जबकि गंगानगर में 43 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अप्रैल के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में भी लू का असर

दिल्ली और एनसीआर में इस समय तापमान औसत से अधिक बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। राजधानी में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 19 से 21 अप्रैल के बीच तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद दोबारा बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी का अनुमान

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी होगी।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और जालौन में अगले दो-तीन दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा

रात के समय भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। चित्रकूट, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर जैसे जिलों में रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा, जिससे गर्मी और अधिक महसूस होगी।

यमन पर अमेरिकी हमले: 38 की मौत, क्या है इस तनाव की सच्चाई?…यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के