पेट्रोल पंप पर सीएनजी टैंक फटा, 15 लोग जिंदा जले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जयपुर: कभांकरोटा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी टैंकर फटने से एक दर्जन से अधिक लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए है। घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल साहू भी अस्पताल पहुंचे। बता दें कि भीषण हादसे में प्रशासन ने अभी तक 6 लोगों की मरने की पुष्टि की लेकिन सूत्रों के मुताबिक अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

अस्पताल में बनवाया अलग से आईसीयू
घायलों की तादात बढ़ने से प्रशासन ने आनन-फानन में अस्पताल में एक और आईसीयू बनवाया है। बता दें कि एसएमएस अस्पताल में अभी तक बर्न वार्ड में 35 लोग भर्ती हुए है। वहीं तादात और बढ़ने की आशंका है। डॉक्टरों का कहना है कि इनमें से कुछ लोगों की हालत बहुत सीरियस है।

आग लगने की घटना बेहद चिंतजानकः पूर्व सीएम
जानकारी के अनुसार सीएनजी टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था और दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वापस अजमेर की ओर यू.टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहे टैंकर से भिड़ने के कारण यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर कई गाड़ियां ऐसी थीं जो रोड पर पूरी तरह जली हुई मिली हैं। इनमें मौजूदा लोगों की क्या स्थिति हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि जयपुर.अजमेर नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप एवं केमिकल टैंकर में आग लगने की घटना बेहद चिंतजानक है। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है। मैं ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

कलेक्टर ने की 6 लोगों की मौत की पुष्टि

जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 29 ट्रक व 2 बसों के जलने की खबर है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उसने आग से जले एक ट्रक में दो लोगों के कंकाल देखे हैं।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की