स्विट्जरलैंड: महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक, नए साल से नया रूल लागू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Switzerland: Ban on women wearing burqa, new rule comes into effect from New Year

स्विट्जरलैंड में आज से महिलाओं के पब्लिक प्लेस पर बुर्का और हिजाब पहनने पर बैन लागू हो गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस कानून का उल्लंघन करने पर 1000 स्विस फ्रैंक (96 हजार रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

इस संबंध में स्विट्जरलैंड की फेडरल काउंसिल ने घोषणा की कि प्रतिबंध की शुरुआत की तारीख तय कर दी गई है और उल्लंघन करने वालों पर 1000 स्विस फ्रैंक तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बता दें कि स्विट्जरलैंड ने 2021 में हिजाब पर बैन लगाने के लिए के जनमत संग्रह था। मुस्लिम संगठनों ने इसकी आलोचना की थी।

इस कानून के लागू होने के साथ ही स्विट्जरलैंड 7वां ऐसा यूरोपीय देश बन गया, जिसने महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब या बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, और बुलगारिया में भी इसी तरह के कानून बनाए गए थे।स्विट्जरलैंड में 2021 के जनमत संग्रह में पारित किए गए इस प्रतिबंध की मुस्लिम संगठनों ने आलोचना की थी। खास बात यह है बुर्के पर बैन का प्रावधान उसी समूह की ओर से पेश किया गया था जिसने 2009 में देश में नई मीनारों के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया था।

बुर्का बैन को लेकर हुआ था जनमत संग्रह
2021 में हुए जनमत संग्रह के दौरान स्विट्जरलैंड के 51.21 फीसदी लोगों ने इस बैन के समर्थन में वोट किया था। दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्स पार्टी ने देश में बुर्का बैन का प्रस्ताव रखा था, जिसका तर्क था कि इससे देश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा होगी। इसके बाद साल 2022 में देश की राष्ट्रीय परिषद ने इस कानून को मंजूरी दी। जिसके अनुसार, महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों, दफ्तरों, दुकानों और रेस्तरां में पूरी तरह से चेहरा ढंकने पर पाबंदी होगी
किन-किन स्थानों पर बुर्का बैन में छूट?
रॉयटर्स के अनुसार, स्विस सरकार ने बुर्का बैन को लेकर सफाई दी है कि हवाई जहाज़ों या राजनयिक और वाणिज्य दूतावास परिसरों में चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके अलावा किसी शख्स को धार्मिक स्थलों और अन्य पवित्र स्थलों पर भी चेहरा ढकने की अनुमति होगी।

सरकार ने यह भी कहा है कि स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों, पारंपरिक रीति-रिवाजों या मौसम की स्थिति के कारण चेहरा ढकने की अनुमति होगी। उन्हें कलात्मक या मनोरंजन के कारणों के साथ-साथ विज्ञापन उद्देश्यों के लिए भी यह मंजूरी दी जाएगी।

बेल्जियम और फ्रांस में भी लागू है बुर्का बैन
सितंबर 2022 में स्विटजरलैंड की संसद के निचले सदन ने कुछ मुस्लिम महिलाओं के पहने जाने वाले बुर्के जैसे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने के लिए वोटिंग की गई थी। नेशनल काउंसिल ने विरोध में पड़े 29 वोटों की तुलना में 151 वोटों से इस कानून को मंजूरी दे दी। दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्स पार्टी ने कई मुस्लिम संगठनों की आपत्तियों के बावजूद इस कानून के लिए जोर दिया था।

स्विट्जरलैंड ऐसा करने वाला कोई पहला मुल्क नहीं है बल्कि यूरोप में बेल्जियम, डेनमार्क और फ्रांस जैसे देशों ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए हैं। हालांकि कई बार इन यूरोपीय देशों में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि पब्लिक सेफ्टी के नाम पर बनाए गए इन कानूनों के जरिए मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना