,

Kolkata Rape Murder Case: मोहम्मद सिराज के बाद सूर्यकुमार यादव का फूटा गुस्सा, बेटों को पढ़ाने की दी सलाह

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को लेकर देश में काफी गुस्सा है। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना पर चारों तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी घटना पर टीम इंडिया के टी20 कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। बकायदा सूर्या की ओर से इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर बच्चों को शिक्षित करने की सलाह दी गई है।

‘अपने बेटों को शिक्षित करें’

सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “अपनी बेटियों की सुरक्षा करें।” सूर्या ने इस लाइन को काटते हुए फिर से लिखा, “अपने बेटों को शिक्षित करें। अपने भाइयों, अपने पिता, अपने पति और अपने दोस्तों को शिक्षित करें।” बता दें कि सूर्या से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी इस बर्बरता पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कोलकाता केस पर गुस्सा जाहिर किया था।

सूर्या का अब तक कैसा रहा खेल?

सूर्यकुमार यादव जल्द ही दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। उनका भारत के लिए भी शानदार प्रदर्शन रहा है। सूर्या ने टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट मैच खेला है। जबकि वो अब तक 37 वनडे मैच खेल चुके हैं। वनडे में सूर्या की ओर से अब तक 773 रन बनाए गए हैं। इस दौरान वो 4 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। वे टीम इंडिया के लिए 71 टी20 मैचों में 2,432 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। सूर्या 150 आईपीएल मैचों में 3594 रन बना चुके हैं। आईपीएल में सूर्या 2 शतक के साथ 24 अर्धशतक लगा चुके हैं।

बता दें कि सूर्या दिलीप ट्रॉफी 2024 में सी टीम के लिए खेलेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ इस टीम के कप्तान होने वाले हैं। सूर्या और ऋतुराज के साथ-साथ टीम सी में साई सुदर्शन, रजत पाटीदार और उमरान मलिक भी हैं। दिलीप ट्रॉफी का पहला मैच 5 सितंबर से टीम ए और बी के बीच खेला जाएगा। टीम सी का पहला मैच टीम डी से है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…