सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surprise inspection of community health center

केंद्र की सेवाओं का लिया गया जायजा

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय | लोकेशन: सरगांव
एंकर – भारत सरकार की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरभ जैन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक विजय दयाराम और एनएचएम के एम.एंड ई. ऑफिसर आनंद साहू ने सरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का गहन अवलोकन किया। इसमें ओपीडी सेवाएं, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ आईडी पंजीयन, लेबर रूम और वार्ड की सुविधाएं, आपातकालीन और ट्रामा सेवाएं, निशुल्क दवा वितरण, ड्रग स्टोर, नवजात गहन देखभाल इकाई (एनबीएसयू), एक्स-रे सुविधा, दंत चिकित्सा, टीकाकरण, नेत्र चिकित्सा, टेलीमेडिसिन, एनसीडी (गैर-संचारी रोग) सेवाएं, लैब टेस्ट और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने एवं आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से भी चर्चा कर सेवा प्रदायगी की स्थिति और जनता की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि जन स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता तक समय पर और प्रभावी रूप से पहुंचनी चाहिए, ताकि हर नागरिक को बेहतर इलाज मिल सके।

यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस निरीक्षण का स्वागत किया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई।

14 अप्रैल का राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा यात्रा लाभ, जानें अपनी राशि का भविष्य

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका