मरवाही में पर्यावरण को लेकर जागरूक हुए छात्र, चंगेरी में निकाली रैली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Students became aware about environment in Marwahi, rally was taken out in Changari

रिपोर्ट- प्रयास केवर्त

मरवाही।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के वनमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध पेड़ कटाई और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर अब स्थानीय छात्र-छात्राएं भी चिंतित हो उठे हैं। मरवाही के मछुआ बहुल क्षेत्र चंगेरी में स्कूली छात्रों ने पर्यावरण को बचाने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जनजागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से उन्होंने वन संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जैव विविधता को बचाने का संदेश दिया। बच्चों ने जोरदार नारे लगाए –

  • “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”
  • “वन हैं तो जीवन है”
  • “प्रदूषण रोको, धरती बचाओ”

छात्रों ने यह भी कहा कि अगर वनों की अंधाधुंध कटाई नहीं रोकी गई तो रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों के हमले और पर्यावरण असंतुलन की समस्या और गंभीर हो सकती है।

इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन को भी बढ़ावा दिया गया। छात्रों ने चंगेरी गांव में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की।

इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी छात्रों ने आगे बढ़ाते हुए बालिकाओं की शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित बेटी ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और वन विभाग से अपील की कि वह क्षेत्र में हो रही अवैध पेड़ कटाई को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। छात्रों के इस जन-जागरूकता अभियान ने मरवाही क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई चेतना जागृत की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल