,

ग्वालियर में सोशल मीडिया अफवाहों के चलते कड़ी नाकाबंदी और वाहन चेकिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर में सोशल मीडिया अफवाहों के चलते कड़ी नाकाबंदी और वाहन चेकिंग

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर रविवार को पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद रहा। सुबह 5 बजे कलेक्टर रूचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने शहर के प्रमुख पॉइंट का निरीक्षण किया।

शहर में एक-एक वाहन की सघन जांच
सुबह से ही शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया और बेरीकेड्स लगाकर एक-एक वाहन की सघन चेकिंग की गई।

बाहर से आने वाले वाहनों पर भी कड़ी निगरानी
पुलिस ने नाकाबंदी पॉइंट पर बाहर से आने वाले वाहनों की भी कड़ी जांच की। शहर में पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने के प्रयास होते रहे हैं। इसी वजह से रविवार को भी अफवाह फैलने के बाद प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। पुलिस की साइबर टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही थी, ताकि शरारती तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

चेकिंग पॉइंट्स का विवरण
वाहनों की तलाशी लेने और आने का कारण पूछने के बाद ही लोगों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई। चेकिंग पॉइंट शहर के बरेठा चौकी, मुरार थाना क्षेत्र, सिरोल का नैना गिर तिराहा, कंपू का चिरवाई नाका, विश्वविद्यालय क्षेत्र, थाटीपुर, पुरानी छावनी, हजीरा थाना, कोतवाली का सराफा तिराहा, भितरवार और मुरार के साठ फुटा रोड पर लगाए गए।

इस सख्त तैयारी और सघन चेकिंग से पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण कदम उठाए।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से