बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद महिला पायलट ने की खुदकुशी, जानिए कारण…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
pilot srishti tuli suicide case

एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की 25 नवंबर की रात मौत हो गई। सृष्टि अपने फ्लैट पर सोई थी, सुबह जब उन्हें जगाने के लिए दरवाज़े पर दस्तक दी गई तो उनकी मौत की जानकारी मिली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, और मंगलवार शाम छह बजे मुंबई में उनका शव रुस्तमपुर के पोस्ट ऑफिस गली स्थित आवास पर ले जाया गया। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है।

आत्महत्या का हत्या: जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि, 25 नवंबर को कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले सृष्टि तुली ने आरोपी आदित्य पंडित को वीडियो कॉल किया था। पुलिस को शक है कि, आत्महत्या वाले दिन सृष्टि का उसके प्रेमी आदित्य से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आदित्य दिल्ली के लिए निकल गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार सृष्टि आदित्य को अपने साथ कुछ दिन और रहने के लिए कह रही थी, मगर आदित्य नहीं रुका और दिल्ली के लिए निकल गया। ऐसे में सृष्टि ने आदित्य को आत्महत्या करने की धमकी दी लेकिन आदित्य ने सृष्टि की बातों पर ध्यान नहीं दिया और दिल्ली चला गया। इसके बाद सृष्टि ने आदित्य को वीडियो कॉल किया और बताया कि वो खुदको फांसी लगा लेगी।

आरोपी ने चैट्स किए डिलीट
पुलिस सूत्रों के अनुसार आदित्य ने अपने फ़ोन से सृष्टि के साथ किए गए चैट्स को डिलीट किया था। पुलिस को शक है कि आदित्य पूरे मामले में कुछ छुपा रहा है। पुलिस ने आदित्य से डिलीट किए गए चैट्स के बारे में भी पूछताछ की, जिसमें आदित्य ने पुलिस को बताया कि, उसने तुली से कहा था कि अगर वह मर जाती है तो वह भी आत्महत्या कर लेगा सृष्टि के परिवार वालों के अनुसार उनकी बेटी और आदित्य के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। आदित्य की ओर से लगातार मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न किया जा रहा था। आदित्य ने सृष्टि पर अपने तरीके से जीवन जीने का दबाव डाला था। जिससे वह काफी परेशान थी। दोनों के बीच शाकाहारी खाना, शॉपिंग समेत नॉनवेज खाने को लेकर विवाद हुआ था। सृष्टि के परिजनों के मुताबिक आदित्य को नॉनवेज खाना पसंद नहीं था और नॉनवेज खाने पर उसने सृष्टि को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया था। पुलिस ने आदित्य के फ़ोन को फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा है और डिलीट किए गए चैट्स को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच करीब 10-11 फोन कॉल हुए थे। इसके अलावा सृष्टि के फोन पर कई मिस्ड कॉल भी थे। आरोपी आदित्य ने यह दावा किया है कि जब वो सृष्टि के घर वापस जा रहा था। उस समय यह सारी कॉल्स की ताकि वह सृष्टि को आत्महत्या जैसा कदम उठाने से रोक सके। पुलिस मामले में हर ऐंगल खंगाल रही है।जल्द ही मामले में स्थिति साफ होगी।

Chhattisgarh News : CM विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर-रायगढ़ दौरे पर, धमतरी हादसे पर जताया शोक

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh Political Controversy: असम-बंगाल जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज

Chhattisgarh Political Controversy: “पहले छत्तीसगढ़ संभालें, फिर बाहर की जिम्मेदारी लें” –

Illegal Sand Mining: चारामा के रेत खदानों में एनजीटी नियमों की अनदेखी

Illegal Sand Mining: महानदी से मशीनों के जरिए धड़ल्ले से रेत उत्खनन

Jalaun जालौन में हाईवे पर भीषण तांडव: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर

Nawada नवादा को गंगाजल की सौगात: सीएम नीतीश ने ‘गंगा उद्वह योजना’ के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा

Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े

Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की शहादत और प्यार के दिन की कहानी

Story of Valentine’s Day: भारत समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

Birthday Celebration: धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बना वसु श्रीवास्तव 14वां जन्मदिन

Birthday Celebration: वसु श्रीवास्तव का 14वां जन्मदिन बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक