साउथ कोरिया: इमरजेंसी लगाकर फंस गए राष्ट्रपति यून, सत्ता से बेदखल!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
South Korea: President Yoon trapped by imposing emergency, ousted from power!

भारत में इमरजेंसी को लेकर आज भी पूर्व की सरकारों को घेरा जाता है। उस वक्त की इंदिरा गांधी सरकार को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ा था। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम में इस वक्त साउथ कोरिया में देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया जिसने दुनिया को बीटीएस जैसा बैंड, सैमसंग जैसी सफल कंपनी और ‘आई एम नॉट अ रोबोट’ जैसे सफल ड्रामे दिए वो इमरजेंसी के बाद आए भूकंम से गुज़र रहा है।

दरअसल, 3 दिसंबर 2024 की रात 10 बजकर 23 मिनट पर वहां के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने अचानक देश में इमरजेंसी यानी मार्शल लॉ घोषित कर दिया। जनता को इमरजेंसी इतनी नागवार गुज़री की लोगों ने सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया। सरकार ने लोगों की नाराज़गी को भांपते हुए तुरंत इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। जिसक बाद 6 घंटे में ही इमरजेंसी के फैसले को निरस्त करना पड़ा। अपनी गलती को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति ने तुरंत लोगों से माफी मांगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 10 दिनों के अंतराल में नेशनल असेंबली में महाभियोग प्रस्ताव लाकर इमरजेंसी लगाने वाले राष्ट्रपति को गद्दी से उतार दिया।

मार्शल लॉ (इमरजेंसी) लगाने के पीछे प्रमुख कारण

साउथ कोरिया में राष्ट्रपति के लिए 5 साल में चुनाव होते है। जिसमें जनता सीधे राष्ट्रपति को 5 सालों के लिए चुनती है। यून ने मामूली तर से जीत हासिल की थी, लेकिन नेशनल असेंबली के लिए हर 4 साल में चुनाव होते है। हाल ही में संपन्न हुए नेशनल असेंबली के चुनावों में राष्ट्रपति यून की पार्टी को केवल 108 सीटें मिली थी। जबकि विपक्ष की डीपीके पार्टी को 170 सीटें मिली थी। अपनी पार्टी की हार के बाद यून अपने मन मुताबिक कानून पारित नहीं कर पा रहे थे। असेंबली में हार के बाद यून अपने मनचाहे कानून पारित कर नहीं पाए। सदन में विपक्ष के पारित किए विधेयकों को रोकने के लिए उन्होंने वीटो पावर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।यून और उनकी पत्नी किम-क्यूं-ही पर कई घोटालों के आरोप भी हैं। किम पर ड्यूच मोटर्स से जुड़े मामले में 63.6 बिलियन डॉलर के गबन का आरोप है। किम के खिलाफ जांच के लिए विपक्ष संसद में ‘स्पेशल काउंसिल इन्वेस्टिगेशन बिल’ लाया था। इसके अलावा सितंबर 2022 में किम को कोरियन अमेरिकन पादरी ने 2 लाख रुपए का डि’ओर कम्पनी का लग्जरी बैग तोहफे में दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया और जनता में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना था कि किम फर्स्ट लेडी हैं, इसलिए उन्हें इतना महंगा तोहफा नहीं लेना चाहिए था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना