Somnath Swabhiman Parv : हटकेश्वर नाथ मंदिर में हुआ विशेष आयोजन
Somnath Swabhiman Parv : रायपुर में सोमनाथ मंदिर के नव निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। राजधानी स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री शामिल हुए।कार्यक्रम में मंत्री राम विचार नेताम, केदार कश्यप और टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे।

Somnath Swabhiman Parv : मुख्यमंत्री ने किया रुद्राभिषेक
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कई मुगल शासकों ने मंदिर पर आक्रमण किए, लेकिन सोमनाथ की आस्था और गौरव हमेशा कायम रहा।
Somnath Swabhiman Parv : सरदार पटेल के योगदान को किया याद
विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्होंने कहा कि मंदिर के नव निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए ऐतिहासिक अवसर है।
Somnath Swabhiman Parv : पीएम मोदी के दौरे का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देशवासियों के साथ इसकी गौरवगाथा साझा की।उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को मजबूत करने वाला है।
Somnath Swabhiman Parv : राहुल गांधी पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना और तेल की खपत कम करने की अपील पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देशहित में यह आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल आलोचना करती है, लेकिन कोई वैकल्पिक सुझाव नहीं देती।
Somnath Swabhiman Parv : सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल में हुआ आयोजन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
read more : Bhojpur: घर से निकले उप-प्रमुख पति की हत्या, बधार में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

