SKM प्रमुख पीएस तमांग आज सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 32 में से 31 सीटों पर मिली जीत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

एसकेएम ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 32 सीट में से 31 पर जीत दर्ज की है। प्रेम सिंह तमांग रेनॉक विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोम नाथ पौड्याल को 7,044 मतों से हराया।

सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में प्रेम सिंह तमांग आज शपथ लेंगे। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को 10 जून को यहां पलजोर स्टेडियम में प्रेम सिंह तमांग और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। तमांग आज दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं, लोगों को शपथ समारोह में शामिल होने का आग्रह  

एसकेएम ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 32 सीट में से 31 पर जीत दर्ज की है। प्रेम सिंह तमांग रेनॉक विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। तमांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोम नाथ पौड्याल को 7,044 मतों से हराया। मुख्यमंत्री को 10,094 मत मिले जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के पौड्याल को 3,050 मत मिले।

पार्टी महासचिव पवन गुरुंग ने कहा, ”सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, संबंधित संगठनों/शाखाओं के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि माननीय मुख्यमंत्री पी एस तमांग और उनके नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को शाम चार बजे पलजोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ”हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता से अनुरोध करते हैं कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित रहें।”

समारोह के लिए किसी ‘पास’ की जरूरत नहीं

एसकेएम के पदाधिकारी ने कहा कि यह निमंत्रण सभी के लिए है और समारोह में शामिल होने के लिए किसी ‘पास’ की आवश्यकता नहीं है। शिक्षा विभाग ने 10 जून को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के तहत गंगटोक नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

दो ट्रक में भीषण टक्कर, परखच्चे उड़े, काफी देर स्टेरिंग में फंसा रहा ड्राइवर

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल