Sikkim Election Result 2024: सिक्किम के पूर्व CM चामलिंग को मिली करारी शिकस्त, दोनों सीटों पर SKM प्रत्याशी से हारे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Sikkim Election Result 2024: सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पार्टी लगातार दूसरी बार सिक्किम की सत्ता में लौट रही है। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और SDF सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग को दोनों विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा

Sikkim Election Result 2024: सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पार्टी SKM बहुमत का आंकड़ा पार कर लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में लौट रही है। इस बीच, चौंकाने वाली खबर ये है कि सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग दोनों विधानसभा सीट हार गए।

पोकलोक-कामरंग सीट पर हार

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पोकलोक-कामरंग सीट पर चामलिंग ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (SKM) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से हार गए। अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र में SKM उम्मीदवार राजू बसनेत से 2,256 मत से हार गए। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 मत मिले।

SDF ने एक सीट पर दर्ज की जीत

SKM 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के खाते में एक सीट आई है। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को लगातार दूसरी बार बड़ी जीत मिली है। बीजेपी, कांग्रेस और सिटीजन एक्शन पार्टी-सिक्किम (सीएपी-एस) के खाते में एक भी सीट नहीं आई है। बता दें कि सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

16 साल SDF में रहे सीएम तमांग

प्रेम सिंह तमांग वर्तमान में सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं। वह करीब 16 सालों तक सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) में रहे। इसके बाद उन्होंने बगावत कर दी। 2013 में प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) का गठन किया और 2019 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 2019 में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को राज्य की 32 में से 17 सीटों पर बड़ी जीत मिली। इसके बाद प्रेम सिंह तमांग राज्य के सीएम बने।

4 फरवरी 2025 का राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल