By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > उत्तर प्रदेश > Shri Ram Katha : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया श्रीराम कथा का पोस्टर, जगद्गुरु रामभद्राचार्य करेंगे रसवर्षा
Pin Postउत्तर प्रदेश

Shri Ram Katha : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया श्रीराम कथा का पोस्टर, जगद्गुरु रामभद्राचार्य करेंगे रसवर्षा

Swadesh News
Last updated: May 31, 2026 12:37 pm
By Swadesh News
Share
3 Min Read
SHARE

Shri Ram Katha : बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार हो रही अयोध्या राम मंदिर की अद्भुत अनुकृति

Shri Ram Katha

Shri Ram Katha : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 1 जून से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रही है। सीतापुर रोड स्थित ‘बृज की रसोई’ परिसर में 1 से 9 जून तक आयोजित होने वाली इस नौ दिवसीय कथा में प्रख्यात संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर लखनऊ के विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के भव्य पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री को कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

Contents
Shri Ram Katha : बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार हो रही अयोध्या राम मंदिर की अद्भुत अनुकृतिShri Ram Katha : बंगाल के कारीगर तैयार कर रहे हैं भव्य श्रीराम मंदिर की अनुकृतिShri Ram Katha : प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक बहेगी रामकथा की गंगाShri Ram Katha : मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान ये गणमान्य रहे उपस्थित

Shri Ram Katha : बंगाल के कारीगर तैयार कर रहे हैं भव्य श्रीराम मंदिर की अनुकृति

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशाल और भव्य पंडाल का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। इस पंडाल की मुख्य विशेषता इसका मंच (व्यास पीठ) होगा। व्यास पीठ के ठीक पीछे अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की एक अद्भुत अनुकृति (मॉडल) तैयार की जा रही है, जिसे बनाने के लिए विशेष रूप से बंगाल के कुशल कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं।

Shri Ram Katha : प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक बहेगी रामकथा की गंगा

आयोजन समिति के अनुसार, यह श्रीराम कथा प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। डॉ. नीरज बोरा ने लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के सभी सनातन धर्मावलंबियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के भजनों और ज्ञानमयी कथा का लाभ उठाएं।

Shri Ram Katha : मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान ये गणमान्य रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण देने और पोस्टर विमोचन के इस विशेष अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा के साथ आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लखनऊ में इस आयोजन को लेकर भक्तों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

READ MORE : Chanakya Niti : ओपन मैरिज के दौर में भी रिश्ते को मजबूत बनाएंगी चाणक्य की ये बातें, शादीशुदा जीवन में बनी रहेगी मिठास

TAGGED:Brij Ki Rasoi Sitapur RoadDr Neeraj BoraJagadguru RambhadracharyaLucknow newsRam Katha Poster LaunchShri Ram Katha LucknowYogi Adityanathजगद्गुरु रामभद्राचार्यडॉ नीरज बोराधार्मिक आयोजन 2026बृज की रसोई लखनऊयोगी आदित्यनाथलखनऊ समाचारश्रीराम कथा लखनऊ
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Sleemanabad Tunnel नर्मदा का अमृत जल अब विंध्य तक, बरगी व्यपवर्तन परियोजना से 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
Pin Postमध्य प्रदेश

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

By Ajay Nigam, Input Editor
Pin Postअग्निपथ

Ram Mandir Dalit Pujari : संत समाज ने रखी मांग, सामाजिक समरसता को बढ़ाने लिया संज्ञान ?वर्तमान में राम मंदिर परिसर में 35 पुजारी दे रहे हैं सेवाएं

By Rakhi Verma Executive Editor
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Bread and Cancer Myth : क्या ब्रेड खाने या गैस पर सेंकी रोटी से होता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया वायरल दावों का पूरा सच

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?