कंगना पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह ने की विवादित टिप्पणी, कहा- उन्हें रेप का अनुभव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
kangana

पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने सांसद और एक्टर कंगना रनौत पर बेहद विवादित टिप्पणी की है। जिसके बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में विवाद खड़ा हो गया है। सिमरनजीत ने कंगना के किसानों को लेकर दिए बयान के पहलवार करते हुए ये टिप्पणी की है।
उन्होंने मीडिया से कहा कि “मैं यह नहीं कहना चाहता लेकिन (कंगना) रनौत को रेप का बहुत अनुभव है और आप उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि रेप कैसे होता है।”
दरअसल, एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कंगना ने किसान आंदोलन के बारे में कहा था कि ‘अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में भी ‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’पैदा हो सकती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ‘लाशें लटकी थी और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही थीं।’ साथ ही कंगना ने आगे दावा करते हुए कहा था कि इस‘षड्यंत्र’में चीन और अमेरिका के शामिल थे।

उनके इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों ने उन्हें जमकर घेरा था लिहाजा हुआ ये कि उनकी खुद की पार्टी ने उनके बयान से दूरियां बना ली और चेतावनी भी दे डाली। जिसके बाद आज यानी गुरूवार को कंगना खुद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से मिलने पहुंची। इसके पहले भी वह कई बार बयान देकर विवाद खड़ा कर चुकी हैं। बॉलीवुड के भाई भतीजावाद पर भी वह खुलकर बोलती आई हैं। किसान वाले अपने बयान पर बवाल होने के बाद कंगना ने अपनी सफाई में कहा कि अब वह पार्टी के सोच के अनुसार चलेंगी और भविष्य में अपने शब्दों के चयन को लेकर अधिक सावधान रहेंगी।

कंगना ने किया पलटवार

वहीं, सिमरनजीत सिंह के इस बयान पर कंगना का पलटवार आया है उन्होंने ट्वीट कर वीडियो शेयर कर लिखा- ऐसा लगता है कि यह देश बलात्कार को महत्वहीन बनाना कभी बंद नहीं करेगा, आज इस वरिष्ठ राजनेता ने बलात्कार की तुलना साइकिल चलाने से कर दी, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि मजे के लिए महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा इस पितृसत्तात्मक राष्ट्र की मानसिकता में इतनी गहरी जड़ें जमा चुकी है कि इसका इस्तेमाल महिलाओं को चिढ़ाने या उनका मजाक उड़ाने के लिए किया जाता है, भले ही वह एक उच्च प्रोफ़ाइल फिल्म निर्माता या राजनेता ही क्यों न हो।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit: PM मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना 8 साल बाद यात्रा, जाकिर नाइक का मुद्दा उठेगा

PM Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिन के आधिकारिक

Swadesh Agenda: ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक संग्राम !

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda: आज स्वदेश एजेंडा में बात करेंगे -

T20 WC 2026: आज से T20 विश्व कप का आगाज़, भारत की पहली भिड़ंत USA से

T20 WC 2026 आज से शुरु होने जा रहा है, भारत अपना

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का

JH News 07-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 07-02-2026: 1. चाईबासा में छज्जा गिरामंगलहाट परिसर में छज्जा गिरने

CG News 07-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 07-02-2026: 1. सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने

MP News 07-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 07-02-2026: 1. इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी नेशनल समिटइंदौर में आज से शुरू

Horoscope 07-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 07-02-2026: मेष राशिआपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और निर्णय सोच-समझकर लेंगे। किसी